मणिपुर :Manipur Landslide Army Camp इस वक्त की बड़ी खबर मणिपुर से सामने आई है जहां पर नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुए लैंडस्लाइड की चपेट में 107 टेरिटोरियल आर्मी का कैंप आ गया जिसमें 13 लोगों की जान बचाने के साथ 13 जवानों के शवों को बाहर निकाला।
30-40 जवानों के दबने की आशंका
आपको बताते चलें कि, मणिपुर में कई दिनों से जारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। जहां पर बुधवार रात नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुए लैंडस्लाइड हुआ था। 13 लोगों को बचा लिया गया है। घायलों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निकालने का कार्य जारी है।
मणिपुर : नोनी ज़िले में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास तैनात भारतीय सेना की 107 प्रादेशिक सेना की कंपनी के स्थान पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/nd2eUqtVus
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
मणिपुर में आर्मी के 30 से 40 जवान मिट्टी में दबे, 7 शव निकाले गए#Manipur #Accident #IndianArmy pic.twitter.com/EEn1LajRdU
— Bansal News (@BansalNewsMPCG) June 30, 2022
गृह मंत्रालय अमित शाह ने किया ट्वीट
आपको बताते चलें कि, गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “मणिपुर में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन के मद्देनजर मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। बचाव कार्य जारी है। NDRF की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य कर रही है, 2 और टीमें रास्ते में हैं।”
घटना मे आम लोगों के दबे होने की खबर
आपको बताते चलें कि, इस घटना में आम लोगों के दबे होने की आशंका है तो वहीं रेस्क्यू का अभियान जारी है। भूस्खलन के वजह से इजाई नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ है। यह नदी तामेंगलोंग और नोनी जिलों से होकर बहती है।