Mangal Rashi Parivartan jan 2022 : मंगल ने बदली चाल, इनके लिए दिखाएगी कमाल, मौसम में भी होगा फेरबदल

Mangal Rashi Parivartan jan 2022 : मंगल ने बदली चाल, इनके लिए दिखाएगी कमाल, मौसम में भी होगा फेरबदल mangal-rashi-parivartan-jan-2022-mars-has-changed-tricks-will-show-amazing-for-them-weather-will-also-change-mangal-ka-gochar-jan-2022-pd

Vakri Budh 2022 : शुरू हुई इस ग्रह की उल्टी चाल, 21 दिन के लिए हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली। लाल रक्त प्रधान Mangal Rashi Parivartan 2022 ग्रह रविवार को अपनी राशि बदलकर धनु में प्रवेश कर चुका है। मंगल का यह परिवर्तन मौसम के साथ—साथ आम जल पर भी असर डालेगा। आइए जानते हैं ज्योति​षाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मंगल का गोचर किसके लिए शुभ रहने वाला है और किसके लिए अशुभ

देखिए राशि में परिवर्तन —

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत बढ़िया रहने वाला है। चूंकि ये मंगल की स्वराशि है। इसलिए इस राशि के जातको को ये गोचर अच्छा खासा लाभ दिलाएगा।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों के लिए रक्त तत्व प्रधान मंगल का गोचर सामान्य फल देगा।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों में जीवन साथी के लिए गोचर बहुत अच्छा फल देने वाला है। जीवनसाथी जो कार्य करेंगे उसमें सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों को मंगल का गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

सिंह राशि —
सिंह राशि में छात्रों के लिए गोचर अच्छा रहेगा। नौकरी में सफलता के प्रबल योग बनाएगा।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों में जनप्रतिनिधियों को जीत हासिल होगी। माता—पिता के स्वास्थ्य को ध्यान रखना होगा।

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को मंगल का गोचर अशुभ फल दे सकता है। भाई—बहन का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक के लिए मंगल का गोचर बेहद खास रहने वाला है। धनभाव में बैठा मंगल आर्थिक लाभ कराएगा। पैसा आएगा। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। अध्ययन के लिए गोचर अच्छा है।

धनु राशि —
धनु राशि के लिए भी मंगल का गोचर शुभ फल देगा। बस आपको दुघर्टना का भय दिख रहा है। अत: आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा।

Weekly Horoscope 17-23 Jan 2022 : सूर्य,शुक्र और शनि का मिलन, क्या आप पर दिखाएगा असर, पढ़े साप्ताहिक राशिफल भोपाल।

कुंभ राशि —
छात्रों के लिए यह गोचर काल अच्छा नहीं होगा। आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए शुभ नहीं रहेगा।

मीन राशि —
मीन राशि में नौकरी पेशा के लिए ये समय ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपके लिए यह गोचर अच्छा नहीं हैं।

Vasant Panchmi 2022 : वसंत पंचमी पर सूर्य-शनि-बुध का मिलन, पर कालसर्प योग बनेगा बाधक

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article