Mangal Ka Gochar 2021 : कल हो जाएगा मंगल का गोचर, तुला राशि में प्रवेश कर इन जातकों की चमकाएंगे किस्मत

Mangal Ka Gochar 2021 : कल हो जाएगा मंगल का गोचर, तुला राशि में प्रवेश कर इन जातकों की चमकाएंगे किस्मत mangal-ka-gochar-2021-tomorrow-will-be-the-transit-of-mars-entering-libra-will-bring-luck-to-these-people

Mangal Ka Gochar 2021 : कल हो जाएगा मंगल का गोचर, तुला राशि में प्रवेश कर इन जातकों की चमकाएंगे किस्मत

नई दिल्ली। नौ ग्रहों में Mangal ka Gochar 2021 मंगल और शनि ऐसे ग्रह हैं जिनका नाम सुनते ही लोगों के मन में एक भय सा पैदा हो जाता है। हो भी क्यों न। मंगल को साहस और पराक्रम का तो वहीं शनि को न्याय का देवता माना जाता है। अभी तक कन्या राशि में चल रहे मंगल ग्रह कल 22 अक्टूबर यानि शनिवार को अपना स्थान बदलने जा रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार मंगल 5 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके पहले चंद्रमा अपने शत्रु बुध की राशि कन्या में विराजमान थे। जबकि तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र और चंद्रमा के बीच मैत्री पूर्ण संबंध माने जाते हैं।

मंगल का गोचर वृष, सिंह तथा कुंभ राशि के जातकों को खास फल देने वाला होगा। बाकी राशि वालों को उनकी स्थिति के अनुसार इसका फल मिलेगा। आइए हम आपको बताते हैं इन जातकों मंगल किस तरह से शुभ फल देंगे।

न राशियों पर पड़ेगा प्रभाव-

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और धनु राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से अनुकूल है। मंगल ग्रह के प्रभाव से आप ऊर्जावान रहेंगे। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर कार्यस्थल पर बॉस खुश रहेंगे।

वृष राशि के लिए मंगल का फल —
वृष राशि के जातक जिस काम के लिए काफी समय से परेशान चल रहे थे उनके लिए अब अच्छा समय शुरू होने जा रहा है। इन जातकों को अब उनकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। अब उनके जीवन में सफलता मिलना शुरू हो जाएगी। व्यापारियों के साथ—साथ नौकरी पेशा लोगों को भी अब अच्छा फल मिलने लगेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने वाली है। अब आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। किसी से अनबन हो सकती है। साथ ही साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

कुंभ वालों को मिलेगा रुका पैसा —
अगर कुंभ राशि के जातकों का पैसा कहीं फसा है तो उन्हें मंगल का गोचर वह पैसा वापस दिला सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम-संबंधों में नजदीकिया आएंगी। विरोधियों से सतर्क रहें। लोग अफवाह फैला सकते हैं।

नोट — इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article