Mangal Ka Gochar (Rain) 2021 : मंगल का गोचर कराएगा बारिश, होने वाला है बड़ा बदलाव

Mangal Ka Gochar 2021 : मंगल का गोचर कराएगा बारिश, होने वाला है बड़ा बदलाव mangal-ka-gochar-2021-rain-will-make-the-transit-of-mars-big-change-is-going-to-happen

Mangal Ka Gochar (Rain) 2021 : मंगल का गोचर कराएगा बारिश, होने वाला है बड़ा बदलाव

नई दिल्ली। ग्रहों में उत्पाद Mangal Ka Gochar (rain)2021 मचाने वाला ग्रह मंगल बहुत जल्द ही अपनी राशि बदलने वाला है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो जब भी मंगल अपनी राशि बदलता है यानि जब एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में जाता है वृष्टि Rain के योग बनते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार मंगल 7 दिसंबर को अपना राशि परिवर्तन कर दूसरी राशि में परिवर्तन कर बारिश के योग बनाएंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार अभी तक तुला राशि में चल रहे मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इनके इस गोचर से जातकों को क्रोध, वाणी पर संयम रखना होगा। इतना ही नहीं साथ ही सा​थ यह बारिश के योग भी बनाता है।

अलग—अलग पंचागों में है तिथियों का अंतर —
पंडित राम गोविन्द शास्त्री ने बताया लोक विजय पंचांग के अनुसार मंगल का यह परिवर्तन 7 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। तो वहीं पंडित अनिल कुमार पाण्डेय का कहना है कि लाला राम स्वरूप कैलेंडर के अनुसार मंगल का यह गोचर 4 दिसंबर को 5:29 रात अंत होगा। जब मंगल तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। तुला राशि का स्वामी शुक्र है मंगल से सम भाव रखता है। अर्थात वर्तमान में मंगल न तो अपने मित्र के घर में है और ना ही शत्रु के घर में। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल स्वयं है और वृश्चिक राशि में प्रवेश के उपरांत मंगल स्वराशि का होने के कारण अत्यंत ताकतवर स्थिति में हो जाएगा। परिवर्तन जिस भी दिन होगा। विभिन्न राशियों पर अपना शुभ—अशुभ फल जरूर देंगे। आइए जानें क्या हैं वे राशियां।

राशियों पर ये होगा असर —
पंडित रामगोविन्द शास्त्री का कहना है कि जबलपुरी लोक विजय पंचांग के अनुसार मंगल के इस राशि परिवर्तन से सिंह, मेष और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष सावधान रहने की जरूरत है। मंगल के इस गोचर में ये सिंह के चौथे, मेष को आठवें और धनु को बारहवें भाव में रहेगा। जिसके चलते इन राशि वालों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। गोचर काल में इन्हें यात्रा में सावधानी रखनी होगी। इसके अलावा क्रोध पर नियंत्रण रखना इनके लिए लाभकारी होगा। अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा बाकी राशि के जातकों को मंगल का यह राशि परिवर्तन सामान्य फल देगा।

इन चीजों को करेगा प्रभावित —
मंगल ग्रह को मुख्य रूप से रक्त कारक माना जाता है। यानि लाल रंग प्रधान माना जाता है। मंगल के गोचर से लोहा, पत्थर, लकड़ी आदि की कीमतों में उछाल आ सकता है। इस दौर राजकीय कार्यों, भूमि संबंधी कार्यों में बड़ा बदलावा देखने को मिलेगा। खेत संबंधी कार्यों में भी गति आएगी। हां इस दौरान लोगों को यात्रा संबंधी कार्यों में सावधानी रखनी होगी।

ram govind shashtri

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article