Mangal Ka Gochar 2021 : मंगल करने वाले हैं बड़ा बदलाव, मचाएंगे उथल—पुथल, हो जाएं सतर्क

Mangal Ka Gochar 2021 : मंगल करने वाले हैं बड़ा बदलाव, मचाएंगे उथल—पुथल, हो जाएं सतर्क mangal-ka-gochar-2021-mars-is-about-to-make-a-big-change-there-will-be-upheaval-be-alert

Mangal Ka Gochar 2021 : मंगल करने वाले हैं बड़ा बदलाव, मचाएंगे उथल—पुथल, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली। इस वर्ष के राजा, रक्त Mangal Ka Gochar 2021 का कारक माने जाने वाले देवता मंगल अगले माह यानि 7 दिसंबर को अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। अभी तक तुला राशि में चल रहे मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार मंगल का यह गोचर क्रोध, वाणी आदि पर संयम रखने के लिए आगाह कर रहे हैं। साथ ही मंगल का गोचर एक बार फिर बारिश के योग बनाएगा।

  • राशियों पर ये होगा असर —
    पंडित रामगोविन्द शास्त्री का कहना है कि जबलपुरी लोक विजय पंचांग के अनुसार मंगल के इस राशि परिवर्तन से सिंह, मेष और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष सावधान रहने की जरूरत है। मंगल के इस गोचर में ये सिंह के चौथे, मेष को आठवें और धनु को बारहवें भाव में रहेगा। जिसके चलते इन राशि वालों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। गोचर काल में इन्हें यात्रा में सावधानी रखनी होगी। इसके अलावा क्रोध पर नियंत्रण रखना इनके लिए लाभकारी होगा। अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा बाकी राशि के जातकों को मंगल का यह राशि परिवर्तन सामान्य फल देगा।

  • इन चीजों को करेगा प्रभावित —
    मंगल ग्रह को मुख्य रूप से रक्त कारक माना जाता है। यानि लाल रंग प्रधान माना जाता है। मंगल के गोचर से लोहा, पत्थर, लकड़ी आदि की कीमतों में उछाल आ सकता है। इस दौर राजकीय कार्यों, भूमि संबंधी कार्यों में बड़ा बदलावा देखने को मिलेगा। खेत संबंधी कार्यों में भी गति आएगी। हां इस दौरान लोगों को यात्रा संबंधी कार्यों में सावधानी रखनी होगी।

ram govind shashtri

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article