Mangal Ka gochar 2021 : मंगल ने किया वृश्चिक में प्रवेश, लाल चीजों के बढ़ सकते हैं दाम, बारिश के योग, और भी बड़े बदलाव

Mangal Ka gochar 2021 : मंगल ने किया वृश्चिक में प्रवेश, लाल चीजों के बढ़ सकते हैं दाम, बारिश के योग, और भी बड़े बदलाव mangal-ka-gochar-2021-mars-has-entered-scorpio-the-price-of-red-things-may-increase-the-sum-of-rain-more-big-changes

Mangal Gochar 2022 : चार दिन बाद ये ग्रह बदलेगा अपनी चाल, मचेगा बवाल

नई दिल्ली। मंगलवार को मंगल ने तुला से वृश्चिक राशि Mangal Ka gochar 2021 में प्रवेश कर लिया है। सबसे अधिक उत्पाद मचाने वाले ग्रह मंगल चाल बदलकर अब कई चीजों पर असर डालेंगे। इतना ही नहीं ये बारिश के भी योग बना सकता है। ग्रहों की चाल अलग—अलग पंचांगों के आधार पर तय की जाती है। पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार “चलत अंगार के वृष्टि कारक:” यानि जब भी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है। तभी बारिश के योग जरूर बनते हैं। उनकी गणना में कुछ दिनों का अंतर देखने को जरूर मिलता है।
चूंकि कल से एक बार फिर मंगल अपनी राशि परिवर्तित कर यानि तुला से वृश्चिक में प्र​वेश करने जा रहे हैं। जिसका असर मौसम के साथ—साथ सभी राशियों पर देखने को जरूर मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार अभी तक तुला राशि में चल रहे मंगल ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। इनके इस गोचर से जातकों को क्रोध, वाणी पर संयम रखना होगा। इतना ही नहीं साथ ही सा​थ यह बारिश के योग भी बनाता है।

राशियों पर ये होगा असर —
पंडित रामगोविन्द शास्त्री का कहना है कि जबलपुरी लोक विजय पंचांग के अनुसार मंगल के इस राशि परिवर्तन से सिंह, मेष और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष सावधान रहने की जरूरत है। मंगल के इस गोचर में ये सिंह के चौथे, मेष को आठवें और धनु को बारहवें भाव में रहेगा। जिसके चलते इन राशि वालों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। गोचर काल में इन्हें यात्रा में सावधानी रखनी होगी। इसके अलावा क्रोध पर नियंत्रण रखना इनके लिए लाभकारी होगा। अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा बाकी राशि के जातकों को मंगल का यह राशि परिवर्तन सामान्य फल देगा।

इन चीजों को करेगा प्रभावित —
मंगल ग्रह को मुख्य रूप से रक्त कारक माना जाता है। यानि लाल रंग प्रधान माना जाता है। मंगल के गोचर से लोहा, पत्थर, लकड़ी आदि की कीमतों में उछाल आ सकता है। इस दौर राजकीय कार्यों, भूमि संबंधी कार्यों में बड़ा बदलावा देखने को मिलेगा। खेत संबंधी कार्यों में भी गति आएगी। हां इस दौरान लोगों को यात्रा संबंधी कार्यों में सावधानी रखनी होगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article