Mangal Gochar 2023: नागपंचमी पर मंगल का कन्या में गोचर, 9 सितंबर तक ये उड़ाएंगे मौज

Mangal Gochar 2023: अभी तक मंगल सिंह में चल रहे हैं। जो इस महीने की 21 तारीख को कन्या में प्रवेश कर जाएंगे।

Mangal Margi 2023 : आज से मंगल मार्गी, इन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल

Mangal Gochar 2023: ग्रहों की चाल में बहुत जल्द एक और परिवर्तन होने वाला है। ग्रहों में खास मंगल 9 दिन बाद यानि यानि 21 ​अगस्त को राशि बदलने जा रहे हैं। अभी तक मंगल सिंह में चल रहे हैं। जो इस महीने की 21 तारीख को कन्या में प्रवेश कर जाएंगे।

इस दिन होगा मंगल का गोचर (Mangal Gochar 2023)

नवग्रहों में खास लाल रंग प्रधान मंगल जब भी राशि परिवर्तन करते है। तो ऐसे में प्रकृ​ति में बदलाव होता है।

मंगल के उपाय (Mangal ke Upay)

जिनकी कुंडली में मंगल कमजोर है तो उसे ज्योतिष के अनुसार उपाय भी बताए जाते हैं। इसके लिए श्रीहनुमान जी के मंदिर में मंगलवार को जाकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से फायदा होगा। इसके अलावा पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं। शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि भगवान के दर्शन करने से लाभ होगा।

सिंह राशि में मंगल का गोचर का प्रभाव (Mangal Gochar 2023 Effect )

मेष राशि

मंगल गोचर का मेष लाभि वालों को शुभ ​फल मिलेगा। इस राशि ​के आठवे भाव में स्वामी होने के कारण मंगल इन्हें दुश्मानों पर वियज हासिल कराएगा। अगर आपके कोर्ट में केस लंबित हैं तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपके कार्यस्थल में बदलाव आ सकता है। हालांकि आपको इस दौरान आक्रामक होने से बचना होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के छठें और 11वें भाव के स्वामी मंगल होने के कारण इस राशि वालों को व्यापार में लाभ मिलेगा। इस भाव में बेहद शुभ होने के कारण जमकर लाभ मिलेगा। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको तरक्की मिलेगी। कैरियर में आपको इच्छानुसार तरक्की भी मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रखेंगे तो हर काम बनेंगे।

कर्क राशि

यदि कर्क राशि वाले छात्र हैं तो उनके लिए समय बहुत अनुकूल है। आपको शिक्षा में मन लगेगा। आपको रिजल्ट भी पॉजिटिव रहेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। अगर आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। चूंकि मंगल कर्क के पांचवें और दसवें भाव का स्वामी है, इसलिए आपके सारे काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के पहले और छठे भाव का स्वामी मंगल हैं। इसलिए मंगल का गोचर इस राशि वालों को बेहद फलदायक रहेगा। इस दौरान आर्थिक रूप से लेकर जीवन में सुख सुविधाओं में उन्नति होगी। मे​हनत के शुभ परिणाम आपको मिलने लगेंगे। इस दौरान आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होगी।

Lal Kitab ke Totke: पर्स में रखें ये खास चीज़, आर्थिक तंगी दूर करेगा लाल किताब का ये आसान उपाय, जानें अचूक टोटके

Mangal Gochar 2023, Mangal Gochar on Nag Panchami 2023, Kanya me Mangal Gochar 2023, Mars transit in Virgo,मंगल का गोचर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article