Mangal Gochar 2022 : होने वाला है बड़ा फेरबदल, सेनापति मंगल की बदलने वाली है चाल

Mangal Gochar 2022 : होने वाला है बड़ा फेरबदल, सेनापति मंगल की बदलने वाली है चाल mangal-gochar-2022-mars-transits-in-capricorn-there-may-be-an-increase-in-the-wealth-of-the-people-of-these-zodiac-signs-pd

Mangal Gochar 2022 : होने वाला है बड़ा फेरबदल, सेनापति मंगल की बदलने वाली है चाल

नई दिल्ली। ग्रहों के सेनापति मंगल Mangal Rashi Parivartan: बहुत जल्द अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। पर क्या भूमि पुत्र मंगल का ये गोचर आपको शुभ फल देगा या शनि देव की स्वराशि मकर में इनका गोचर आपको छप्पर फाड़ पैसा बरसाएगा। जी हां 26 फरवरी को मंगल धनु से मकर में प्रवेश में करने जा रहे हैं। हम आपको बताते हैं कि ये किन राशि के जातकों को लिए खास रहने वाला है। साथ ही हम आपको बताएंगे कि कुंडली में किस भाव में बैठा मंगल आपके लिए शुभ होने वाला है।

इनके लिए होंगे शुभ —

मेष राशि —
मकर में मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए विशेष शुभ फल दे सकता है। इस राशि के दशम स्थान यानि कर्म भाव में बैठे मंगल आर्थिक रूप से बेहद खास बीतने वाला है। साथ ही कार्यक्षेत्र में प्रमोशन भी दिलाएगा।

Five remedies for five mouths Mahashivratri 2022 : इस दिन आ रही है साल 2022 की ​महाशिवरात्रि, गाल बजाने से शिव होंगे प्रसन्न!

वृषभ राशि —
वृष रा​शि के जातकों को इस दौरान भाग्य का कम साथ मिलेगा। आपकी कुंडली में नवम भाव में बैठे आर्थिक पक्ष मजबूत कराएंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसी में सफलता मिलेगी। अगर व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय आपके पक्ष में रहेगा।

धनु राशि —
धनु राशि की कुंडली के दूसरे भाव में बैठा मंगल आर्थिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। चूंकि ये धनु के मंगल भाव में है अत: इनके लिए ये गोचर बेहद खास रहने वाला है। व्यवसाय करने वाले जातकों को अचानक धन लाभ कराएगा।

Falgun Maas 2022 : आने वाली है फाल्गुन की उमंग, इस दिन से शुरू हो रहा है रंगों का महीना

मीन राशि —

मीन राशि की कुंडली के ग्यारहवे भाव में बैठे मंगल व्यापार के नए अवसर दिलाएगा। इस राशि के स्वामी वृहस्पति हैं। मंगल देव से इनकी मित्रता होने के चलते ये आर्थिक समृद्धि दिलाएगें।

रक्त तत्व प्रधान हैं मंगल —
मंगल पुरुष ग्रह माना गया है। यह मेष राशि और वृश्चिक राशि का स्वामी होता है। भ्रमण काल के दौरान जब मंगल मकर राशि में आता है। उच्च का कहा जाता है। जब कर्क राशि में आता है। तो नीच का कहा जाता है। मेष राशि 1 से 18 वर्ष तक यह मूल त्रिकोण में माना जाता है। मंगल को पापी ग्रह कहते हैं। साथ ही इसे पराक्रम का प्रतीक भी मानते हैं। इसे रक्तगौर रंग का माना जाता है। इसमें अग्नि तत्व की प्रधानता होती है।

पित्त और हड्डियों के लिए कारक —
शरीर में पित्त और हड्डियों के मज्जा का विश्लेषण मंगल ग्रह से किया जाता है। मंगल तत्व प्रधान जातक अधिकतर नेता, प्रखर वार्ताकार, तर्क से सब को परास्त करने वाले और सेनापति होते हैं। मंगल ग्रह के प्रभाव से लोगों को उच्च पद सेना या पुलिस में प्रवेश आदि व्यवसाय प्राप्त होते हैं।

कुंडली में ऐसे देखें मंगल की स्थिति —
अगर आपकी कुंडली में मंगल 10 वें भाव यानि मकर राशि में हैं तो समझ लीजिए मंगल आपकी राशि में उच्च के हैं। तो वहीं यदि ये चौथे भाव यानि कर्क राशि में हैं तो समझ लीजिए ये आपकी राशि में नीच ग्रह में बैठे हैं। जब यह नीच भाव में बैठते हैं तो आपको विशेष सतर्क रहने की जरूरत होती है। इसके अलावा जब ये पहले या आठवें भाव यानि मेष और वृश्चिक में हैं तो ये स्वराशि में माने जाते हैं। तो इस तरह आप भी अपनी कुंडली देख सकते हैं।

नए साल में मंगल की चाल –
जनवरी 2022 — 16 जनवरी में वृश्चिक राशि में
फरवरी 2022 — 26 फरवरी
अप्रैल 2022 — 7 अप्रैल
मई 2022 — 17 मई
जून 2022 — 27 जून
अगस्त 2022 — 10 अगस्त
अक्टूबर 2022 — 15 अक्टूबर
नवंबर 2022 — 14 नवंबर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article