Mangal Rashi Parivartan: 13 जुलाई से मंगल इनके लिए होंगे शुभकारी, 40 दिन तक उड़ाएंगे मौज, किसे रहना होगा सतर्क

Mangal Rashi Parivartan: 13 जुलाई से मंगल इनके लिए होंगे शुभकारी, 40 दिन तक उड़ाएंगे मौज, किसे रहना होगा सतर्क mars-will-be-auspicious-for-these-people-they-will-have-fun-for-40-days-who-should-be-cautious-upay-effect-hindi-news-pds

Mangal Rashi Parivartan: 13 जुलाई से मंगल इनके लिए होंगे शुभकारी, 40 दिन तक उड़ाएंगे मौज, किसे रहना होगा सतर्क

हाइलाइट्स

  • 13 जुलाई को मंगल बदलेंगे चाल
  • मौसम पर होगा क्या असर
  • लोगों पर भी पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

Mangal Rashi Parivartan in Vrash July 2024 Effect: लाल रंग प्रधान मंगल बहुत जल्द अपनी राशि बदलने वाले हैं। ज्योतिषाचार्य की मानें तो जब मंगल बदलता है तो मौसम में बदलाव होता है। इसी के साथ इसका असर मौसम पर भी पड़ता है।

इस दिन बदलेंगे मंगल चाल

हिन्दू पंचांग के अनुसा मंगल दो दिन बाद 13 जुलाई शनिवार को मंगल राशि बदलने वाले हैं। वर्तमान में मेष राशि में चल रहे मंगल राशि चक्र की दूसरी राशि वृष में प्रवेश कर जाएंगे। 13 जुलाई को वृष में मंगल का गोचर होगा। जो 23 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद इनका गोचर मिथुन में होगा।

लाल चीजों के बढ़ेंगे दाम

जब भी मंगल राशि बदलते हैं तो लाल वस्तुओं के दाम बढ़ते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि 13 जुलाई से सोने के दाम में उछाल आएगा। इतना ही नहीं इस दौरान तांबा, लाल वस्तुओं की कीमतों में उछाल आएगा।

मंगल गोचर से ये रहें सतर्क

वृष राशि में मंगल के गोचर से चार जातकों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल जब मंगल वृष राशि में गोचर करेंगे तो ये अपनी राशि से कुंभ राशि के लिए चौथा, तुला के लिए आठवां और वृश्चिक के लिए 12 होंगे। इसलिए इन तीन जातकों को मंगल गोचर से सावधान रहना होगा। साथ ही जिन जातकों की कुंडली में मंगल नीच राशि यानी कर्क राशि में बैठे हैं उन्हें भी इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

वृष राशि में मंगल गोचर से किसे होगा लाभ

ज्योतिषाचार्य के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में मंगलल उच्च राशि यानी मकर में बैठे हैं या जिन जातकों की राशि मेष और वृश्चिक यानी मंगल की स्वराशि है उन्हें इस दौरान जमकर लाभ होगा। यानी मंगल का गोचर इनके लिए मंगलकारी रहेगा। इन जातकों को मंगल शुभ फल लेकर आएगा।

मंगल बढ़ाते हैं ये परेशानी

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार मंगल जिन जातकों के लिए अशुभ फल देगा उन्हें इस दौरान रक्त जनित बीमारियां घेर सकती हैं। स्किन, किडनी की समस्या इन्हें घेर सकती हैं।

कितने दिन का होता है मंगल का गोचर

हर ग्रह अपनी तय ​तिथि के अनुसार राशि बदलता है। ऐसे में मंगल भी अपनी राशि बदल (mangal gochar 13th July 2024) रहे हैं। मंगल का गोचर काल (mangal gochar ka samay) 40 से 45 दिन का होता है। इस आधार पर मंगल 1 जून को राशि परिवर्तन करेंगे जो 13 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे।

कैसे देखते हैं गोचर काल का असर

किसी भी ग्रह के गोचर (Planetry Change june 2024) का असर उसके गोचर के स्थान से चौथे, आठवें और बारहवे भाव में देखा जाता है।

ऐसे में मान लीजिए आपकी राशि कन्या है। तो कन्या से काउंटिंग शुरू करके कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन, मेष तक गिनती करेंगे। ये गिनती मेष पर समाप्त हुई। कन्या से मेष तक आठ राशियां हुईं। यानी आपकी राशि से ये आठवें भाव में रहेगा।

कमजोर मंगल के संकेत

यदि व्यक्ति की ​कुंडली में मंगल कमजोर (Kamjor Mangal ke Sanket) होता है तो उसे रक्त संबंधी रोग जैसे हार्ट डिसीज, त्वचा संबंधी रोग होने लगते हैं।

मंगल के गोचर से बदलेगा मौसम

हिन्दू ज्योतिष के अनुसार एक कहावत है चलत अंगार के वृष्टि कारक: यानी जब भी मंगल राशि बदलता है तो मौसम भी (Mangal Gochar Effect on Weather) बदलता है।

मंगल की स्व राशि कौन-कौन सी हैं

राशिचक्र की सभी 12 राशियों में से सभी ग्रहों की स्व राशियां होती हैं। नवग्रहों में सबसे उग्र ग्रह मंगल की स्वराशियों की बात करें तो वृश्चिक ओर मेष इसकी स्व राशि है। इनकी नीच राशि कर्क और उच्च राशि मकर होती है।

ramgovind shashtri

यह भी पढ़ें: Shani Vakri 2024: आज से शनि चलेंगे उल्टी चाल, वक्री शनि के प्रभाव से इनके 126 दिन बीतेंगे कष्ट में

mangal gochar 13th July 2024, Mars transits, auspicious for these people , these zodic sign will have fun for 40 days, mangal ke upay, mangal  effect , religion hindi news , jyotish , astrology hindi news, bansal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article