Mandu Mahotsav 2021 : मशहूर कलाकारों की नृत्य-संगीत की सजेंगी महफिल, "खोजने में खो जाओ" की शुरूआत 13 से

भोपाल। प्रदेश की प्रसिद्ध प्राचीन नगरी 'माण्डू' ने विश्व पर्यटन के नक्शे पर अपनी विशेष पहचान स्थापित की है। माण्डू Mandu Mahotsav 2021 की ऐतिहासिक धरोहर और विशिष्ट स्थापत्य कला से पर्यटकों को रू-ब-रू कराने के लिए 'खोजने में खो जाओ' थीम पर तीन दिवसीय "माण्डू उत्सव" 13 फरवरी से शुरू होने जा रहा हैं।

Mandu Mahotsav 2021 : मशहूर कलाकारों की नृत्य-संगीत की सजेंगी महफिल,

image source : https://twitter.com/mpstdcofficial

भोपाल। प्रदेश की प्रसिद्ध प्राचीन नगरी 'माण्डू' ने विश्व पर्यटन के नक्शे पर अपनी विशेष पहचान स्थापित की है। माण्डू Mandu Mahotsav 2021 की ऐतिहासिक धरोहर और विशिष्ट स्थापत्य कला से पर्यटकों को रू-ब-रू कराने के लिए 'खोजने में खो जाओ' थीम पर तीन दिवसीय "माण्डू उत्सव" 13 फरवरी से शुरू होने जा रहा हैं। उत्सव के दौरान विभिन्न संगीतमय प्रस्तुतियाँ, एडवेंचर स्पोर्ट्स, हेरिटेज वॉक, साइकिलिंग, होर्स ट्रेल्स, स्टोरी टेलिंग और फिशिंग जैसी गतिविधियों से पर्यटकों का मन रोमांचित और प्रफुल्लित हो उठेगा।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि माण्डू उत्सव के दौरान सभी उम्र के पर्यटकों के लिए उनकी रुचि अनुसार गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। जहाँ बच्चों को खजाने की खोज, घुड़सवारी, मछली पकड़ने और साइकल टूर में आंनद आएगा, वहीं युवाओं को कबीर कैफे और मुक्त जैसे प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड अपनी प्रस्तुति से झूमने पर मजबूर कर देंगे।

खाने के शौकीन लोगों को परंपरागत व्यंजनों के साथ स्थानीय व्यंजनों का तड़का देने के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। पर्यटकों के विशेष वर्ग के लिए हेरिटेज वॉक, एडवेंचर स्पोर्ट्स, स्टोरी टेलिंग जैसी रोमांचक और मनोरंजक गतिविधियाँ भी रखी गई है।

शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि माण्डू उत्सव का मुख्य उद्देश्य यहाँ के प्राचीन इतिहास और स्थानीय संस्कृति से पर्यटकों को रू-ब-रू कराना और समृद्ध पर्यटन स्थल का महत्व व पहचान सामने लाना है। उन्होंने बताया कि उत्सव के जरिए देश-विदेश के लोगों को माण्डू के पर्यटन स्थलों से जोड़ा जाएगा।

ऐसे उत्सवों के आयोजन से जहाँ मध्यप्रदेश की ग्रामीण विशेष संस्कृति से दुनिया परिचित हो सकेंगी, वहीं रोजगार के नए अवसर पैदा होने से आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का सपना भी साकार होगा। माण्डू उत्सव के संबंध में अधिक जानकारी के लिए www.mandufestival.com पर विजिट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article