Advertisment

Mandsaur breaking news: चंबल नदी में डूबीं 5 महिलाएं, मजदूरी से लौट रही थीं

author-image
Bansal News
Mandsaur breaking news: चंबल नदी में डूबीं 5 महिलाएं, मजदूरी से लौट रही थीं

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में चंबल नदी में रविवार शाम 5 महिलाएं डूब गईं। देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका था। हादसे के बारे में मिल रही जानकारी के अनुसार दो बच्चियों का पैर नदी पर बने रपटे से फिसल गया, जिन्हें बचाने के लिए 5 महिलाएं एक के बाद एक नदी में कूद गईं। जिससे पांचों महिलाओं की मौत होने की जानकारी मिल रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यहां नाव पलटने से यह हादसा हुआ है। यह महिलाएं रविवार को खेत पर काम करने गई थीं, जहां से लौटते समय शाम को यह हादसा हो गया। नदी से दो बच्चियां किसी तरह सुरक्षित बाहर आने में कामयाब रहीं।

Advertisment

बता दें कि यह हादसा मध्यप्रदेश के मंदसौर में शामगढ़ थाना क्षेत्र के तोलाखेड़ी का है। इस हादसे की जानकारी लगते ही सुवासरा विधानसभा के विधायक केबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग भोपाल से सभी कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए रवाना हो गए।

घटना की जानकारी लगने पर एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर, SDM रविन्द्र परमार व भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच चुकी थी। गोताखोर की टीम महिलाओं की खोज में लगी थी। खबर लिखे जाने तक अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू टीम को परेशानी हो रही थी। नदी में डूबी महिलाओं का कुछ पता नहीं चल सका था।

जरूर पढ़ें- 

Bhopal Breaking News: घर के बाहर स्केटिंग कर रहे 10 साल के बच्चे के हाथ में लगी गोली, किसने चलाई? जांच जारी

Advertisment

Actress Vaishali Thakkar commits suicide: एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने दी जान, ये रिश्ता क्या कहलाता है में निभाई थी भूमिका

Tiger In MANIT: पिंजरे में फंसा टाइगर, 13 दिन से फैली थी दहशत

Bhopal Breaking News: घर के बाहर स्केटिंग कर रहे 10 साल के बच्चे के हाथ में लगी गोली, किसने चलाई? जांच जारी

Amit Shah in Gwalior: राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का शिलान्यास

Advertisment

Pradhan Mantri Gramin Sadak Yojana: यूपी-एमपी सरकार में मध्यस्थता से खुला रास्ता, एमपी में सबसे बड़ी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को मंजूरी !

Manoj Mandavi: कांकेर पहुंचे CM बघेल, कहा- मनोज मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे, यह अपूरणीय क्षति

महिलाएं डूबीं चंबल नदी women drowned in Chambal river in Mandsaur Women top news Tolakhedi today news Suwasra Shamgarh police station news in hindi News MP today news MP news live mp news in hindi MP news MP Live news mp latest news mp hindi news MP Breaking News MLA Mandsaur breaking news Madhya Pradesh today news madhya pradesh samachar madhya pradesh news live madhya pradesh news aaj ki madhya pradesh news 2022 madhya pradesh news madhya pradesh latest news today Madhya Pradesh india madhya pradesh live news in hindi Live News Hindi Live News Live Hindi News live breaking news Legislative Assembly latest news latest hindi news hindi news live Hindi News Breaking hindi news hardeep singh dung drowned Chambal river cabinet minister breaking news in hindi Breaking News BREAKING HINDI NEWS bhopal samachar bhopal news mp Bhopal news live bhopal news in hindi bhopal news bhopal latest news bhopal accident due to boat capsizing
Advertisment
चैनल से जुड़ें