मंडला। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना कहर के बीच सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस समेत पूरा प्रशासन कोरोना नियमों का पालन कराने में जुटा है। इसी बीच मंडला पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के लिए अनोखी पहल शुरू की है। इस पहल में गुरुवार को मंला पुलिस ने साइकिल पर सवार होकर मुख्यालय छेत्र के विभिन्न चौराहों के चक्कर लगाए। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने कोरोना जागरुकता का संदेश दिया।
गुरुवार को एसपी यशपाल राजपूत और एएसपी गजेंद्रसिहं और उनकी समस्त पुलिस टीम नें लोगों मे जागरुकता का संदेश देने के लिए पुलिस ग्राउंड से साइकिल रैली निकाली। इस रैली में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को संदेश दिया कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें। वहीं अतिआवश्यक कार्य में ही बाहर निकलें। लोगों को इसके माध्यम से एक अपील की है कि लोग घर पर व्यायाम योगा करें और स्वस्थ रहें। इससे कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकता है। इसके साथ ही सम्पूर्ण जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है।
वहीं बॉर्डर छेत्रों मे चेकिंग अभियान और स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन सजग दिख रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में नए केस सामने आने से कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
पुलिस डॉग दे रहा लोगों को संदेश…
वही मंडला पुलिस का डॉग भी बकायदा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है। स्थानी नेहरू स्मारक चौक पर सूबेदार योगेश राजपूत के नेतृत्व में डॉग मास्टर बलवीर और पुलिस डॉग मोना के द्वारा अनावश्यक घर से बाहर घूमते लोगों को समझाइश दिलवाई गई। लोगों को समझाने का भी डॉग का एक अनोखा ही तरीका देखने को मिला। डॉग के द्वारा दोनों हाथ जोड़कर लोगों से बकायदा निवेदन भी किया गया जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हुए और बात समझने के लिए मजबूर हुए। निश्चित रूप से यह अनोखा एवं पहला तरीका है जिसे मंडला पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए उपयोग में लाया है।