Advertisment

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में युवक की हत्या, कोठरी में बेतरतीब तरीके से मिला शव, हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई। 30 वर्षीय राम सिंह नलकूप पर सिंचाई के लिए गया था। सुबह उसका शव कोठरी में मिला, गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

author-image
Bansal news

यह भी पढ़े:Varanasi News:वाराणसी में क्यों हुआ नौकाओं का संचालन बंद,5 से 6 हजार नाविकों में नाराजगी,दो नाविकों के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार फतेहपुर सुल्तानपुर थाना क्षेत्र मे खेतों में सिंचाई करने के लिए नलकूप गए युवक की रविवार रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह युवक का शव कोठरी में चारपाई में मृत पड़ा मिला। मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का है।

ट्यूबवेल से खेतों में सिचाईं करने गया था।

उक्त थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर सीमौरी गांव निवासी 30 वर्षीय राम सिंह रविवार रात गांव के ही अनुज सिंह के ट्यूबवेल से खेतों में सिचाईं करने गया था। सुबह घर न पहुंचने पर परिजनों ने नलकूप जाकर देखा तो राम सिंह का शव नलकूप की कोठरी में चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था।

Advertisment

यह भी पढ़े:UP News: यूपी के महाराजगंज में विकास कार्यों के नाम पर धांधली, नियमों की अनदेखी और मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां

बता दें कि गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। मौके पर खून पड़ा हुआ मिला है। हालांकि यह भी आशंका जताई जा रही है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर जाकर यहां शव लाकर नलकूप की कोठरी में रखा गया है। करीब तीन माह पूर्व हुए विवाद में हत्या का शक जताया जा रहा है।

यह भी पढ़े:Aligarh News: अलीगढ़ केमिकल फैक्ट्री में टैंक सफाई के दौरान एक मजदूर की मौत दो की हालत गंभीर

Advertisment

पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मौके पर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जल्द कातिलों को पकड़ खुलासा किया जाएगा।

sharp weapon ram singh murder investigation Fatehpur News fatehpur latest news Fatehpur crime news
Advertisment
चैनल से जुड़ें