Advertisment

आवारा कुत्ते के यौन शोषण पर व्यक्ति को छह महीने की जेल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

ठाणे (महाराष्ट्र), 12 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में आवारा कुत्ते के यौन शोषण के आरोप में यहां की एक अदालत ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति को छह महीने कैद की सजा सुनाई है।

Advertisment

सोमवार को जारी आदेश में ठाणे के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट वी पी खांदरे ने आरोपी विजय चालके को दोषी ठहराते हुए छह महीने साधारण कैद की सजा सुनाई।

आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत अपराध के लिये 1050 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

अभियोजन के मुताबिक आरोपी ने जुलाई 2020 में सड़क से एक कुत्ते को पकड़कर उसका यौन शोषण किया।

Advertisment

मजिस्ट्रेट ने इस मामले में शिकायतकर्ता की गवाही को मानते हुए आरोपी को सजा सुनाई।

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें