Mumbai: पेरू की महिला के साथ छेड़छाड़ करना शख्स को पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद

मुंबई में पेरू की महिला के साथ छेड़छाड़ करना शख्स को भारी पड़ गया है। बता दें कि पेरू की 38 वर्षीय एक महिला ने गेस्ट हाउस मैनेजर...

Mumbai: पेरू की महिला के साथ छेड़छाड़ करना शख्स को पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद

Mumbai: मुंबई में पेरू की महिला के साथ छेड़छाड़ करना शख्स को भारी पड़ गया है। बता दें कि पेरू की 38 वर्षीय एक महिला ने गेस्ट हाउस मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। घटना के करीब 2 महीनें के बाद कोर्ट ने गेस्ट हाउस मैनेजर को दो साल कैद की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें... New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में हो शामिल, कमल हासन की विपक्षी दलों से अपील

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना 27 मार्च को हुई थी। 19 वर्षीय रियाज अहमद दक्षिण मुंबई के एक गेस्ट हाउस में मैनेजर के तौर पर काम करते थे। उसी गेस्ट हाउस में महिला मेहमान बनकर रह रही थी। पुलिस ने बताया कि अहमद अक्सर मदद करने के बहाने महिला के कमरे में जाता था और सेल्फी लेने के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ करता था।

वहीं, जब पेरू की महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत करनी चाही, तो भाषा ने अड़ंगा डाल दिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि महिला केवल स्पेनिश बोल और समझ सकती थी। हालांकि, पुलिस ने एक दूसरे विदेशी मेहमान और Google अनुवाद की मदद से आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, 26 मई को मझगांव अदालत में 25वें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने अहमद को दो साल कैद और 5,000 रुपये जुर्माना और जुर्माना नहीं भरने पर तीन महीने अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें... 

MP Jabalpur NIA ATS Action: तीनों संदिग्धों को लेकर टीम भोपाल रवाना, ISIS से जुड़े तार

Nepal PM Prachanda Visit: भारत की यात्रा पर आएंगे नेपाल पीएम प्रचंड, जानिए पूरी खबर

Satyendra Jain Health Update: पूर्व मंत्री जैन की हालत में सुधार, 25 मई को तिहाड़ जेल में थे फिसले

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article