Mamata Road Show: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी पर बरसीं ममता, कहा- ‘मोदी जैसा गुंडा नहीं चाहिए’

पश्चिम बंगाल। चुनाव में सियासी संग्राम तेज हो गया है। सोमवार को सीएम ममता बनर्जी कोलकाता की सड़कों पर उतरी और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। महिलाओं से जुड़े मुद्दे को लेकर कोलकाता में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सीएम ममता बनर्जी के अलावा टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती समेत पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हुए। पदयात्रा के बाद जनसभा में सीएम ममता बनर्जी ने महिलाओं समेत कई मसलों पर मोदी सरकार पर जोरदार हमले किए।
Amit Shah and Narendra Modi are two syndicate ministers who come to Bengal and lie. I respect the chair of a Prime Minister but it is surprising to see a Prime Minister lie: West Bengal CM Mamata Banerjee in Kolkata#WestBengalElections2021 pic.twitter.com/qMyYxdSt4s
— ANI (@ANI) March 8, 2021
बंगाल को बाहरी गुंडे नहीं चाहिए
ममता ने अपने गले में जय बांग्ला लिखा पोस्टर लटका रखा था। दीदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा, ‘बंगाल को बाहरी गुंडे नहीं चाहिए। केंद्र सरकार गैस का दाम बढ़ाती है, कोविड वैक्सीन को मोदी वैक्सीन कर दिया। देशभर में भाजपा शासित राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा है। गुजरात में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अत्याचार होता है। इसलिए हमें मोदी और शाह नहीं चाहिए। चुनाव में बंगाल की जनता इन्हें सबक सिखाएगी।’
रात के 10 बजे भी महिलाएं सुरक्षित
ममता बनर्जी ने धर्मतल्ला के डोरिना क्रॉसिंग पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में महिलाएं पूर्णतया सुरक्षित हैं। यहां रात के 10 बजे लड़कियां और महिलाएं कहीं भी आ-जा सकती हैं। महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश और गुजरात में होते हैं। वहां महिलाएं रात में अकेले कहीं नहीं निकल सकतीं। ममता की रैली में कई सिने स्टार शामिल हुए।