Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता के अस्पताल में हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी, ये बस वाम और राम मिलकर कर रहे

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता के अस्पताल में हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी, ये बस वाम और राम मिलकर कर रहे

Kolkata Doctor Rape Case

Kolkata Doctor Rape Case

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की जूनियर डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर केस को लेकर प्रदर्शन  कर रहे लोगों पर हमला किया गया और अस्पाताल में तोड़फोड़ की गई। इस मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष पर जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा के पीछे साजिश हो रही है और वाम और राम इकट्ठे होकर ये सब कर रहे हैं।

'कुछ राजनीतिक लोग अशांति पैदा करना चाहते हैं'

ममता बनर्जी ने कहा कि जहां तक ​​मुझे जानकारी मिली है, मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी। वाम और राम एकत्रित होकर यह कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक लोग बंगाल में अशांति पैदा करना चाहते हैं। घटना दुखदायी है, विचलित करने वाली है। सीबीआई को सारा डिटेल दे दी गई है। जांच हो रही है। कभी-कभी इस तरह की घटनाएं होती हैं। उन्नाव में भी घटना हुई थी। पुलिस जांच कर रही थी, कोर्ट ऑर्डर पर हमें कोई आपत्ति नहीं है। यह छात्र आंदोलन नहीं बल्कि असामाजिक लोगों की करतूत है। कल (बुधवार) पुलिस पर हमला (Kolkata Doctor Rape Case) हुआ।

ममता बोलीं- अब केस CBI के हाथ में उन्हीं से बोलें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "कल आरजी कर में जो क्षति हुई है जिन्होंने यह तांडव किया है, वे आरजी कर के छात्र आंदोलन से जुड़े नहीं हैं, वे बाहर के लोग हैं। मैंने जितनी वीडियो देखी हैं, उसमें किसी के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज है, वे भाजपा के लोग हैं और कुछ लोगों के हाथ में सफेद लाल झंडे हैं। कल पुलिस पर भी आक्रमण हुआ। पुलिस के लोगों पर बहुत आक्रमण हुआ, लेकिन मैं उन्हें साधुवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने धीरज नहीं खोया, उन्होंने शांति के लिए किसी को चोट नहीं पहुंचाई। अब केस हमारे हाथ में नहीं हैं CBI के हाथ में हैं। आपको कुछ बोलना है तो CBI को बोलें, हमें कोई आपत्ति नहीं (Kolkata Doctor Rape Case) हैं।"

ये भी पढ़ें: रोहित और विराट नहीं खेलेंगे दलीप ट्रॉफी: नए फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, टीमों का ऐलान, एमपी के आवेश खान ए टीम का हिस्सा

'दोषियों को मिलनी चाहिए फांसी की सजा'

IMC Chief ममता ने कहा कि घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हम अभी भी कहते हैं कि फांसी होनी चाहिए। हमने सारे दस्तावेज दे दिए हैं, जो भी लीक हो रहा है। जब तक हमारी पुलिस जांच कर रही थी, तब तक कुछ भी लीक नहीं हुआ। मेरी और बंगाल के लोगों की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। यह बहुत बड़ा अपराध है, इसकी एकमात्र सजा फांसी है, अगर अपराधी को फांसी होगी तभी लोगों को इससे सबक मिलेगा लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी (Kolkata Doctor Rape Case) चाहिए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article