Mamata Banerjee Marriage: ममता बनर्जी की सोशलिज्म से हुई शादी! साधारण तरीके से संपन्न हुआ समारोह

Mamata Banerjee Marriage: ममता बनर्जी की सोशलिज्म से हुई शादी! साधारण तरीके से संपन्न हुआ समारोह, Mamta Banerjee marriage to socialism ceremony held in very simple way

Mamata Banerjee Marriage: ममता बनर्जी की सोशलिज्म से हुई शादी! साधारण तरीके से संपन्न हुआ समारोह

चेन्नई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलते-जुलते एक नाम ने रविवार को समाजवाद नाम के एक व्यक्ति से शादी कर ली। दुल्हन बनीं पी. ममता बनर्जी जिन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री हासिल की है, कांग्रेस समर्थकों के एक परिवार से आती हैं। उनके माता-पिता ने उनका नाम तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्रार नेता के नाम पर उस वक्त रखा था, जब वह कांग्रेस में थीं।

पी. ममता बनर्जी ने एनडीटीवी से कहा, 'मैं जब दसवीं क्लास में थी, तो मेरे दोस्त मेरे नाम के बारे में बातें करते थे। उसके बाद मुझे मेरे नाम का महत्व समझ में आया। जब दुल्हन बनीं बनर्जी से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के बारे में राय मांगी गई, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने उन्हें कई बार समाचारों में देखा है। वह एक मजबूत महिला हैं. मुझे यह कहने में काफी गर्व का अनुभव महसूस होता है।

यह है पूरा मामला
दरअसल तमिलनाडू के सालेम में रहने वाले मोहन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव है। उनके बेटे कम्युनिज्म की शादी कांग्रेस समर्थक परिवार की बेटी ममता बनर्जी से रविवार को होने वाली है। सोशल मीडिया पर इस कार्ड को जमकर वायरल किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस शादी में महमानों के साथ लेनिनिज्म, सोशलिज्म और मार्किज्म भी उपस्थित रहेंगे। दरअसल दूल्हा और दुल्हन के नामों के पीछे भी अनोखी कहानी है। जानकारी के मुताबिक दुल्हन ममता बनार्जी का परिवार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थक है।

पहले वह कांग्रेस में थी। इसी को ध्यान में रखते हुए दुल्हन के परिवार वालों ने उसका नाम ममता बनर्जी रखा था। वहीं दूल्हे के नाम “कम्युनिज्म” के पीछे भी एक रोचक कहानी है। बात साल 1991 की है। जब सोवियत संघ का विधटन हुआ था तो माना जा रहा था कि कम्युनिज्म विचारधार खत्म हो जाएगी। इसी दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मोहन की पत्नी गर्भवती थीं। इसी दौरान दोनों ने मिलकर फैसला लिया था कि बेटे का नाम कम्युनिज्म रखेंगे। अब ममता बनर्जी और कम्युनिज्म की रविवार को शादी होने जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article