शाजापुर से आदित्य शर्मा की रिपोर्ट
भोपाल। शाजापुर में भारत सरकार की खेलो इंडिया प्रतियोगिता में मलखंभ व जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शाजापुर के खिलाडीयों ने स्वर्ण व कांस्य पदक अर्जित किये है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों का स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजीत भव्य समारोह के दौरान कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी जगदीश डाबर ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाडीयों ने हैरतअंगेज अद्भुत प्रदशर्न कर सभी का मनमोह लिया।
मलखम्ब खिलाड़ियों ने पदक अर्जित कर शाजापुर का नाम देश में रोशन किया है। इस मौके पर कलेक्टर दिनेश जैन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मलखम्ब खेल पहले हमारी संस्कृति में रचा बसा था, किन्तु आधुनिकता के कारण अब बच्चें इस खेल से दूर होते जा रहे हैं। शाजापुर में मलखम्ब खेल में खिलाड़ियों की रूची बेहद सराहनीय है।कार्यक्रम में एसपी जगदीश डाबर ने कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन अद्भुत है।
मलखम्ब पुरानी खेल विधा है, मोबाईल के एडिक्शन को दूर करने के लिए बच्चों को खेल एवं सांस्कृतिक गतिवधियों से जुड़ना होगा की बात पर जोर दिया। इस दौरान ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिवीर का समापन भी किया गया। शाजापुर के मलखम्ब खिलाड़ियों जिसमें चंद्रीका मितौला एवं अंजली कछावा ने स्वर्ण पदक तथा कुन्दन कछावा एवं नवीन ने रजत पदक प्राप्त किये थे उन्हें सम्मानित किया गया।