Maldives Big Breaking: माले में भीषण आग का उठा गुबार ! हादसे में 10 लोगों की मौत

Maldives Big Breaking:  माले में भीषण आग का उठा गुबार ! हादसे में 10 लोगों की मौत

माले। Maldives Big Breaking  माले में एक ‘गैराज’ में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इस इमारत की पहली मंजिल पर प्रवासी मजदूर रहते थे। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। जान गंवाने वालों में भारतीय नागरिकों के शामिल होने की भी आशंका है।

भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘ माले में आग लगने की घटना के बारे में सुनकर दुखी हैं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और उनमें कथित तौर पर भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। हम मालदीव के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।’’ समाचार मंच ‘सनऑनलाइन’ के अनुसार, आग देर रात करीब साढ़े 12 बजे मावियो मस्जिद के पास एम. निरूफेफी में लगी। ‘गैराज’ भूतल पर था और प्रवासी मजदूर पहली मंजिल पर रहते थे। मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल आग एवं बचाव सेवा ने बताया कि इमारत से 28 लोगों को निकाला गया, जबकि नौ लोग अब भी लापता हैं।

खबर के अनुसार, सात लोग मृत मिले, जबकि गंभीर रूप से झुलस गए दो लोगों को इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। दमकलकर्मियों को बाद में इमारत से दो और शव बरामद हुए। आग पर सुबह चार बजकर 34 मिनट पर काबू पाया गया। माले की आबादी 2,50,000 लाख है, जिसमें से आधे बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से आए लोग हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article