Malda Mango: 3 रूपये किलो पहुंचा मालदा आम, किसान हुए परेशान

Malda Mango: 3 रूपये किलो पहुंचा मालदा आम, किसान हुए परेशान Malda Mango: Malda mango reached Rs 3 per kg, farmers worried

Malda Mango: 3 रूपये किलो पहुंचा मालदा आम, किसान हुए परेशान

Malda Mango: आम के सीजन की शुरूआत ही अभी हुई है। लेकिन सीजन पीक पर आने से पहले किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। इसका आलम तो यहां तक है कि पश्चिम बंगाल के मालदा आम 3 रूपये किलो के भाव में बिक रहे है।

बारिश ने बिगाड़ा खेल

दरअसल, आम को पकने के लिए पानी की जरूरत होती है। बारिश न होने के कारण आम अभी पके नहीं है। हालांकि, कच्चे आमों का इस्तेमाल आचार बनाने के लिए किया जाता है। मालदा के कच्चे आम भी बाजार में अच्छे भाव पर बिकते थे, लेकिन इस बार पानी के अभाव में ये आम सूखकर गिर रहे है जिससे इनकी गुणवत्ता पर खासा असर पड़ा है। यही वजह है कि बाजार में आमों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें: South Industry: इस कन्नड़ अभिनेता ने ली खुद की जान, सदमे में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री

आम के व्यापारियों को उठाना पड़ रहा नुकसान

बता दें कि जहां पहले कच्चा मालदा आम भी बाजार में करीब 50 रूपये किलो तक बिक जाता था, लेकिन इस बार आम की क्वालिटी में गिरावट की वजह से इसके भाव 3 रूपये किलो तक जा पहुंचा है। इससे आम के बागान मालिकों के साथ-साथ व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जानिए क्यों इतना मशहूर है मालदा आम

भारत में जितने भी किस्म के आम की खेती है उनमें सबसे लोकप्रिय आम आम मालदा है।  मुख्य रूप से इसका उत्पादन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में किया जाता है और यही से पूरे भारत के अलावा विदेशों में भेजा जाता है। हालांकि, अब इसकी खेती बिहार और यूपी के कई जिलों में भी होने लगी है।

[caption id="attachment_212272" align="alignnone" width="1027"]Malda Mango मालदा आम[/caption]

इस आम की खास बात यह है कि ये साईज में बड़े और बहुत स्वादिष्ट होते है। इसके रंग की बात करें तो मालदा आम के पूरे हिस्से का रंग हरा-पीला होता है, वहीं कई जगहों पर लाल भी होता है। स्वाद में बेहद मीठा और साइट्रस गुणों से भरपूर इस आम को फजली आम के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: M S Dhoni: धोनी ने क्यों कहा वे मुझे विदाई देने का प्रयास कर रहे हैं

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article