Malaysia Landslide: अचानक अवैध कैंपसाइट में हुआ लैंडस्लाइड, दर्दनाक हादसे में 18 लोगों ने तोड़ा दम

Malaysia Landslide: अचानक अवैध कैंपसाइट में हुआ लैंडस्लाइड,  दर्दनाक हादसे में 18 लोगों ने तोड़ा दम

मलेशिया। Malaysia Landslide इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर मलेशिया में अचानक भूस्खलन होने से बड़ा हादसा हो गया जिसकी चपेट में आने से 18 लोगों की मौत हो गई तो वहीं पर अन्य के घायल होने की खबर है।

जानें कहां हुआ हादसा

आपको बताते चलें कि, यह घटना मलेशिया के कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) की सीमा से सटे सेलांगोर (Selangor) राज्य एक हिस्से में तड़के 3 बजे के करीब घटना का होना बताया जा रहा है। जिसमें जानकारी दी जा रही है कि,  कि भूस्खलन अवैध रूप से संचालित की जा रही एक कैंपसाइट (तंबू लगाने का स्थान) पर अचानक आया जिसमें पहाड़ी का एक हिस्सा उसी खेत में जा गिरा, जो कैंपसाइट का संचालन कर रहा था, जिसके पैसे नहीं दिए गए थे। यहां हादसे के दौरान कुछ लोग टैंट लगाकर सो रहे थे और ये हादसा हुआ है।

फंसे लोगों में गर्भवती महिला भी शामिल

घटना के दौरान  मलेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि, भूस्खलन में 94 लोग फंस गए थे लेकिन 61 सुरक्षित निकल आए और 15 लोग लापता हैं. स्वास्थ्य मंत्री जालिहा मुस्तफा ने बताया कि आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि, कुआलालंपुर के उत्तर में बटांग काली में तकरीबन 50 किलोमीटर दूर, जेंटिंग हाइलैंड्स के लोकप्रिय पहाड़ी इलाके में यह आपदा हुई है जिसमें करीब 4,50,000 घन मीटर मिट्टी वाली जगह ढह गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article