Malaika Arora Father: एक्‍ट्रेस Malaika Arora के पिता ने छत से कूदकर दी जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Malaika Arora Father Commit Suicide: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को एक बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़

Malaika Arora Father Commit Suicide

Malaika Arora Father Commit Suicide

Malaika Arora Father Commit Suicide: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को एक बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी की मानें तो अनिल अरोड़ा ने मुंबई स्थित अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। यह घटना आज सुबह 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

[caption id="attachment_660485" align="alignnone" width="637"]Malaika Arora Father Commit Suicide Malaika Arora Father Commit Suicide[/caption]

आपको बता दें कि सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस समय मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं इसी के साथ अरबाज खान भी इनके घर पहुंच गए हैं।

publive-image

— ANI (@ANI) September 11, 2024


अरोड़ा परिवार में दुख का माहौल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह करीब 9 बजे बांद्रा स्थित अपनी बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद से ही पूरा अरोड़ा परिवार गहरे सदमे में है। इस कठिन समय में अभिनेता अरबाज खान मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे हैं। इसके अलावा, घटनास्थल पर सीनियर इंस्पेक्टर मराठे और डीसीपी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं।

पिछले साल अस्पताल में भर्ती रहे थे अनिल अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से थे और भारतीय नौसेना का हिस्सा रह चुके थे। उन्होंने मलयाली क्रिश्चियन परिवार की जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी। पिछले साल 2023 में अनिल अरोड़ा को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उस समय उनकी सेहत के बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं थी।

यह भी पढ़ें- Lunch Box Quick Recipes: बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए बनाएं ये क्विक रेसिपीज, सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी बढ़िया

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article