Arjun Kapoor Birthday: अपने लविंग ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर कुछ यूं थिरकी मलाइका, देखें डांस का वीडियो यहां

आज अर्जुन कपूर अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

Arjun Kapoor Birthday: अपने लविंग ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर कुछ यूं थिरकी मलाइका, देखें डांस का वीडियो यहां

नई दिल्ली। Arjun Kapoor 36th Birthday: बॉलीवुड के ब्यूटीफुल कपल में गिने जाने वाले कपल एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम चर्चा में आता ही रहता है। ऐसे में आज अर्जुन कपूर अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

बर्थडे पार्टी के दौरान का वीडियो वायरल

आपको बताते चले कि, यह डांस का वीडियो एक्टर अर्जुन कपूर के बर्थजे पार्टी का बताया जा रहा है जो बीती रात रविवार को सेलिब्रेट की गई थी। उनकी बर्थडे पार्टी में दोस्तों से लेकर बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और उनके फ्रेंड्स मौजूद थे। इस दाैरान मलाइका अरोड़ा को झूमते हुए देखा जा सकता है।

https://twitter.com/i/status/1673218875343929344

अपने पुराने गाने पर थिरकी एक्ट्रेस मलाइका

आपको बताते चले कि, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान ने फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैंया छैंया' पर डांस किया है। 49 साल की मलाइका ने पार्टी में जिस तरह के मूव्स से आग लगाई, पूरे सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा हो रही है। सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।सिर्फ अपने डांस मूव्स से नहीं, बल्कि अपने हसीन अवतार से भी सभी को दीवाना बना दिया था। उन्होंने व्हाइट कलर की साइड कट लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिस पर हार्ट शेप बना हुआ था।

13 साल के गैप में है रिलेशनशिप

आपको बताते चले कि, बॉलीवुड के कपल में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच ही 13 साल का गैप है लेकिन दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग जमती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article