Rainy Season Hygiene Tips: मानसून में मक्खियों से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Makhiyon Ko Bhagane ka Upay: मानसून में मक्खियां घर में गंदगी और बीमारियाँ फैलाती हैं। जानिए नींबू-लौंग, पुदीना, सिरका जैसे असरदार घरेलू उपाय, जो मक्खियों को बिना किसी जहरीले केमिकल के घर से दूर रखें।

Rainy Season Hygiene Tips: मानसून में मक्खियों से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Rainy Season Hygiene Tips:मानसून का मौसम जहां एक ओर राहत और हरियाली लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर यह कई परेशानियों का कारण भी बनता है। इनमें सबसे आम और झुंझलाहट भरी समस्या होती है मक्खियां । ये न सिर्फ गंदगी फैलाती हैं, बल्कि डायरिया, टाइफाइड, फूड प्वाइजनिंग जैसी बीमारियां भी साथ लाती हैं।

नमी और गंदगी के कारण बरसात के मौसम में मक्खियां तेजी से पनपती हैं। लेकिन घबराएं नहीं! आज हम आपको बताएंगे कुछ असरदार घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं – वो भी बिना किसी जहरीले केमिकल के इस्तेमाल के।

मक्खियों से छुटकारा पाने के असरदार घरेलू उपाय

1. नींबू और लौंग का उपाय

publive-image

  • एक नींबू को दो हिस्सों में काटें और उसमें 4-5 लौंग चुभो दें।
  • इन टुकड़ों को घर की खिड़कियों, दरवाजों या किचन में रखें।
  • नींबू और लौंग की गंध मक्खियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती, वे उस क्षेत्र से दूर रहती हैं।

2. पुदीना या तुलसी का इस्तेमाल

publive-image

  • घर में तुलसी या पुदीना का पौधा लगाएं।
  • इन पौधों की प्राकृतिक खुशबू मक्खियों को दूर रखती है।
  • चाहें तो पुदीना या तुलसी के एसेंशियल ऑयल को पानी में मिलाकर पूरे घर में स्प्रे करें।

 3. सिरके और डिश वॉश लिक्विड का जाल

publive-image

  • एक कटोरी में थोड़ा सिरका और कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड डालें।
  • ऊपर से प्लास्टिक की पन्नी से ढकें और छोटे-छोटे छेद कर दें।
  • मक्खियाँ सिरके की गंध से आकर्षित होकर कटोरी में फँस जाएंगी और बाहर नहीं आ पाएंगी।

4. यूकेलिप्टस या लेमनग्रास ऑयल स्प्रे

publive-image

  • एक स्प्रे बोतल में पानी और कुछ बूंदें यूकेलिप्टस या लेमनग्रास ऑयल मिलाएं।
  • घर के कोनों, दरवाजों, खिड़कियों और किचन एरिया में स्प्रे करें।
  • ये प्राकृतिक गंध मक्खियों को भगाने में बहुत प्रभावी होती है।

5. कपूर जलाएं

publive-image

  • रोज सुबह या शाम को थोड़ी देर के लिए कपूर जलाएं।
  • इसकी गंध से सिर्फ मक्खियाँ ही नहीं, मच्छर भी दूर भागते हैं।

गंदगी से बचाव 

publive-image

मक्खियों को भगाने के साथ-साथ यह जरूरी है कि उन्हें आकर्षित करने वाले कारकों को भी खत्म किया जाए:

  • कूड़ेदान को हमेशा ढककर रखें।
  • बचे हुए खाने को ढकें या फ्रिज में रखें।
  • जूठे बर्तन तुरंत धोएं और किचन सिंक को साफ रखें।
  • गीले कपड़े और गंदे मॉप्स को लंबे समय तक खुले में न छोड़ें।

अतिरिक्त सुरक्षा के लिए सुझाव

  • खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छरदानी (mesh screen) लगवाएं।
  • कटे फल या मीठे खाद्य पदार्थों को खुले में न छोड़ें।
  • घर की नियमित सफाई बनाए रखें और नालियों को बंद रखें।

ये भी पढ़ें: Monsoon Joint Pain: बारिश में जोड़ों का दर्द दे रहा है परेशान? जानिए कारण, ये हैं असरदार घरेलू इलाज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article