Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के नवाबशाह में बड़ा रेल हादसा, 10 बोगियां पटरी से उतरीं

Pakistan Train Accident:  पाकिस्तान में रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां रविवार को नवाबशाह के पास पटरी से उतर गईं।

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के नवाबशाह में बड़ा रेल हादसा, 10 बोगियां पटरी से उतरीं

Pakistan Train Accident:  पाकिस्तान में रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां रविवार को नवाबशाह के पास पटरी से उतर गईं। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया में ये जानकारी दी गई है। जियो टीवी ने रेलवे मंडल अधीक्षक सुक्कुर महमूदुर रहमान के हवाले से कहा कि ट्रेन दुर्घटना में दस डिब्बे पटरी से उतर गए। घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहत कार्य जारी

बता दें कि हादसे से प्रभावित बोगियों में से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव प्रयास जारी है। लोको शेड रोहरी से एक ट्रेन घटना स्थल पर पहुंच रही है। रहमान ने कहा, साइट तक पहुंचने में कम से कम तीन घंटे लगेंगे।

ट्रेनों का यातायात हुआ बाधित

उन्होंने जियो न्यूज को बताया कि दुर्घटना के कारण अप ट्रैक पर यातायात निलंबित है। ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें:

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 ने कैद की चंद्रमा की पहली झलक! इसरो ने जारी किया वीडियो, यहां देखे वीडियो

Gadar: तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गद्दर का निधन, अपने क्रांतिकारी गीतों से हुए थे लोकप्रिय

Weather Update Today: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Online Romance Scams: ऑनलाइन प्‍यार के चक्कर में कहीं कोई ठग न ले, तुरंत जानें बचने का तरीका

मानसिक रूप से मजबूत कैसे बनें, जाने कठिन समय में मदद के लिए 7 आसान टिप्स

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article