Advertisment

Punjab Politics: पंजाब में बड़े फेरबदल के संकेत, CM अमरिंदर सिंह थोड़ी देर में करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात

Punjab Politics: पंजाब में बड़े फेरबदल के संकेत, CM अमरिंदर सिंह थोड़ी देर में करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात,

author-image
Shreya Bhatia
Punjab Politics: पंजाब में बड़े फेरबदल के संकेत, CM अमरिंदर सिंह थोड़ी देर में करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात

चंडीगढ़। (भाषा) पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि सिंह यहां से सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए। उनके दिन में सोनिया गांधी से मिलने की उम्मीद है।गांधी के साथ उनकी बैठक इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि पार्टी आलाकमान पंजाब कांग्रेस की अंदुरूनी कलह दूर करने की कोशिश कर रहा है और विधानसभा चुनाव से कुछ वक्त पहले पार्टी में फेरबदल की अटकलें हैं।

Advertisment

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का मुख्यमंत्री के साथ विवाद चल रहा है। वह मुख्यमंत्री पर 2015 में सिख ग्रंथों की बेअदबी और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी की जांच पूरी होने में कथित देरी जैसे मुद्दों के लेकर हमले कर रहे हैं। इस तरह की अटकलें हैं कि प्रस्तावित फेरबदल में सिद्धू को अहम भूमिका मिल सकती है। कुछ दिन पहले सिद्धू ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी। सिंह 22 जून को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति के समक्ष पेश हुए थे। इस समिति का गठन पंजाब कांग्रेस में अंदुरुनी कलह को खत्म करने के लिए किया गया है।

Advertisment

Punjab politics Punjab Congress Crisis punjab cm New Delhi Latest Chandigarh News in Hindi congress interim president sonia gandhi Chandigarh News in Hindi Chandigarh Hindi Samachar Captain Amarinder Singh
Advertisment
चैनल से जुड़ें