IAS अफसरों के विभागों में बड़ा बदलाव, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के विभागों में बड़ा बदलाव किया गया है। अलरमेलमंगई डी, को सचिव वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया वो उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग से मुक्त होंगे, लेकिन अलरमेलमंगई डी, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव बनी रहेंगी। वहीं उमेश अग्रवाल को ऊर्जा विभाग में सचिव बनाए गए। धनंजय देवांगन को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया। उन्हें तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं एनएन एक्का को अजाक के सचिव के साथ संचालक विमानन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हिमशिखर गुप्ता को मंडी बोर्ड के एमडी का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
पर्यटन- संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
भोस्कर विलास संदीपन एमडी सड़क विकास निगम बनाए गए। संदीपन को कृषि का संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।जीवन किशोर ध्रुव लोक सेवा आयोग के सचिव बनाए गए हैं।वहीं पुष्पा साहू को खनिज साधन के उप सचिव के साथ पर्यटन- संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
स्मार्ट सिटी का एडिशनल एमडी भी बनाया
संजय अग्रवाल को सामान्य प्रशासन विभाग का उप सचिव बनाया गया। तो प्रभात मलिक को संस्थागत वित्त के संचालक के साथ स्मार्ट सिटी का एडिशनल एमडी भी बनाया गया है।