MP News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31 लाख से अधिक के अवैध हथियार जब्त, बारिया गांव में संचालित फैक्ट्री सील

जिला पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप के साथ हथियार बनाने की फैक्ट्री जब्त की है

MP News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31 लाख से अधिक के अवैध हथियार जब्त, बारिया गांव में संचालित फैक्ट्री सील

धार। जिला पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप के साथ हथियार बनाने की फैक्ट्री जब्त की है। एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर सहित तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना मनावर और थाना कुक्षी तथा साइबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

151 देसी कट्टे और 2 पिस्तौल बरामद

पुलिस ने धार जिले के गंधवानी के पास बारिया गांव में दबिश देकर तीन अलग-अलग आरोपियों के पास से कुल 151 देसी कट्टे और 2 पिस्तौल सहित 13 जिंदा करतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने एक कुख्यात हथियार तस्कर ईश्वर सिंह बरनाला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पांच राज्यों का कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

बता दें कि तस्कर ईश्वर सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में लगभग 35 मुकदमे दर्ज हैं। यह बदमाश लंबे समय से फरार चल रहा था। धार पुलिस को भी इसकी बुहत दिनों से तलाश थी।

31 लाख के हथियार जब्त

पुलिस ने ईश्वर सिंह बरनाला सहित दो अन्य और सिकलीगरों को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही बारिया के जंगलों से हथियार बनाने की फैक्ट्री भी पकड़ी गई है। जिसमें से अवैध हथियार और हथियार बनाने के औजार पुलिस ने जब्त किए गए हैं। पकड़े गए हथियारों और औजारों की कुल कीमत लगभग 31 लाख 50,000 रुपए बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

Times World Universities Ranking 2024: टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज़ रैंकिंग 2024 जारी, जामिया मिलिया इस्लामिया दूसरे नंबर पर

Weather Update Today: बिहार-झारखंड समेत यहां होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Hair Fall Science: क्या सच में बाल झड़ते नहीं बूढ़े होकर मरते है, जानिए क्या कहता है विज्ञान

Places to Visit in Delhi: अगर दिल्ली में हैं तो जरूर घूमें ये 4 मंदिर, नहीं करेगा वापस आने का मन, देखें तस्वीरें

Viral Video: मुंबई मेट्रो में बुजुर्ग का पुशअप वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

धार न्यूज, मप्र न्यूज, धार पुलिस, अवैध हथियार जब्त धार, बारिया गांव, Dhar News, MP News, Dhar Police, Illegal weapons seized Dhar, Baria village

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article