/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Nepal-Landslide-News.webp)
हाइलाइट्स
लैंडस्लाइड के बाद नदी में बहीं दो बसें
काठमांडू-भरतपुर की फ्लाट्स रद्द
सवार थे 60 से ज्यादा यात्री
Nepal Landslide News: नेपाल में भूस्खलन के बाद पर्यटकों की 2 बसें उफनती नदी में गिर गईं, जिससे 7 भारतीयों की मौत हो गई। मायरिपब्लिका न्यूज पोर्टल ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि दोनों बसें 60 यात्रियों को ले जा रही थीं, जिनके चितवन जिले के नारायणघाट-मुगलिंग रोड पर सिमलताल इलाके में भूस्खलन के बाद त्रिशूली नदी में लापता होने की आशंका है।
नेपाल PM ने हादसे पर दुख जताया
चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने फोन पर न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि लैंडस्लाइड के चलते नदी में गिरने वाली एक बस काठमांडू जा रही थी। इसमें 24 लोग सवार थे। दूसरी बस में 41 लोग सफर कर रहे थे।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नारायणगढ़-मुग्लिन रोड स्टेशन पर लैंडस्लाइड से बस बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट से मुझे काफी दुख हुआ है। मैं सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज करने और उन्हें सही सलामत बचाने का निर्देश देता हूं।'
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी रेस्क्यू टीम की मदद कर रही है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार ये बस राजधानी काठमांडू जा रही थी। इन दोनों बसों का नाम एंजेल और गणपति डीलक्स बस था।
लैंडस्लाइड की वजह से ये बसें उसकी चपेट में आ गई और ये हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार इस हादसे की जानकारी उन्हें इन बसों में सवार कुछ यात्रियों से मिली। इन यात्रियों ने बस के नदी में गिरने के बाद तैरकर अपनी जान बचाई और बाद में घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी।
राजधानी काठमांडू जा रही दोनों बस
घटना के संबंध में चितवन के जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि घटना तलाशी अभियान जारी है। मगर लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू में बाधा आ रही है। उन्होंने बताया कि राजधानी काठमांडू जा रही रही एंजेल बस और गणपति डीलक्स सुबह-सुबह दुर्घटना की शिकार हो गई।
पुलिस ने बताया कि काठमांडू जा रही बस में 24 लोग सवार थे और दूसरी बस में 41 लोग सवार थे। गणपति डीलक्स पर सवार तीन यात्री वाहन से कूदने में सफल रहे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us