Landslide In Kinnaur: किन्नौर में बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में 40 से अधिक लोग

Landslide In Kinnaur: किन्नौर में बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में 40 से अधिक लोग

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को Landslide In Kinnaur भूस्खलन होने से 40 से अधिक लोग उसकी चपेट में आ गए। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने यह जानकारी दी। सादिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन की बस समेत अनेक वाहन भूस्खलन के मलबे में दब गए। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे।

बस किन्नौर के रेकॉन्ग प्यो से शिमला जा रही थी। किन्नौर Landslide In Kinnaur के उपायुक्त ने बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय बचाव दलों को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। सादिक ने बताया कि पत्थर अब भी गिर रहे हैं जिससे बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है। उन्होंने बताया कि अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

(photo & video source twitter: @raydeep)

https://twitter.com/raydeep/status/1425368132609142784

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article