मैनपुरी में किशोर को जबरन बनाया किन्नर: बेहोश कर झोलाछाप डॉक्टर से करवाया लिंग परिवर्तन, 6 दिन तक बनाकर रखा था बंधक

Uttar Pradesh (UP) Mainpuri Kinnar Teenager Gender Change Case: मैनपुरी में एक नाबालिग लड़के का जबरन लिंग परिवर्तन कर दिया गया।

Mainpuri Gender Change Case

मैनपुरी से रचित पाण्डेय की रिपोर्ट

Mainpuri Teenager Gender Change Case: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां करहल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के का जबरन लिंग परिवर्तन कर दिया गया।

नाबालिग ने आरोप लगाया कि इटावा की रहने की रहने वाली नामजद किन्नरों ने उसे घर में बंधक बनाकर और  बेहोशी का इंजेक्शन लगवाकर उसे बेवर के पास एक गांव के रहने वाले झोलाछाप डॉक्टर से ऑपरेशन कराकर उसका लिंग परिवर्तन करा दिया।

दोस्त ले गया था किन्नरों के पास

दरअसल, पीड़ित का आरोप है कि उसका दोस्त लड़के को किन्नरों के पास ले गया था। किन्नरों (Mainpuri Kinnar) ने कुछ दिन उसे अपने साथ रखा। लेकिन, एक दिन उसको बेहोश करके किसी झोलाछाप डॉक्टर से उसका लिंग परिवर्तन करा दिया। 5-6 दिन बाद जब उसको होश आया, तो उसके होश उड़ गए। 

पीड़ित ने बताया कि किन्नरों ने उसको बंधक बनाकर रखा। होश आने पर वह किसी तरह वह उक्त लोगों के चंगुल से भाग निकला और पीड़ित लड़के ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। 

ये भी पढ़ें:  Mainpuri SDM Death UP Nikay Chunav 2023: नहीं रहे मैनपुरी एसडीएम मित्तल, ड्यूटी के दौरान खराब हुई थी तबीयत

दूसरे लड़कों का भी करा चुके हैं लिंग परिवर्तन

पीड़ित नाबालिग लड़के ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे उसका दोस्त इटावा के किन्नर (Mainpuri Kinnar) के पास ले गया था। लड़के ने ने दावा किया है कि उक्त लोग और भी लड़कों का लिंग परिवर्तन करा चुके हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि किन्नर उसे साथ रहने के लिए लिंग परिवर्तन का दबाव बना रहे थे जब उसने इसका विरोध किया तो जबरन उसका लिंग परिवर्तन करा दिया गया।

कैसे हुआ किन्नरों का शिकार?

जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोर को बचपन से ही नाचने गाने का शौकीन था। वह आर्केस्ट्रा और अन्य पार्टियों में नाच गाना करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार में उसके चार बहनें हैं। चार बहनों के बीच में वह अकेला भाई है, जिसके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी थी।

दोस्त ने ज्यादा पैसा कमाने का दिया लालच

पीड़ित किशोर ने आरोप लगाते हुए बताया कि लगभग 4 महीने पूर्व एक कार्यक्रम के दौरान इटावा के रहने वाले गौरव नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। उससे बातचीत होने लगी। उसने कहा कि तुम एक रात में नाच गाना से कितना कमा लेते हो, उसने कहा कि 7-8 सौ मिल जाता हैं। काम चल जाता है। उसके परिवार की गुजर बसर हो रहा है। एक दिन उसके दोस्त गौरव ने उसने उसको दो तीन हजार रुपए दिन रात में कमाने का लालच दिया। उसको अपने साथ इटावा ले गया। इटावा पहुंचना ही पीड़ित मोहित के जीवन के लिए अभिशाप बन गया।

किन्नरों ने बेहोश कर झोलाछाप डॉक्टर से कटवाया लिंग

पीड़ित ने बताया कि आरोपी गौरव जब उसको इटावा लेकर पहुंचा। उसने इटावा की रहने वाली किन्नर (Mainpuri Kinnar) कामिनी और उसकी गुरु नंदिनी से मिलवाया। पीड़ित ने कुछ दिन उनके साथ काम किया। कुछ दिन रहने के बाद आरोपी किन्नर नंदिनी ने उसे लिंग परिवर्तन करने की बात कही, तो किशोर ने उसे मना कर दिया।

इसके बाद उन्होंने किशोर को बंधक बना लिया और किसी परिचित के झोलाछाप डॉक्टर को बुलाकर उसको बेहोश कर उसका लिंग परिवर्तन करा दिया।

आरोपी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

किशोर ने बताया कि उसने इटावा पुलिस में शिकायत की, तो इटावा से मैनपुरी भेज दिया। मैनपुरी पुलिस इटावा कह रही है। अब उसने एसपी को शिकायत पत्र देकर आरोपी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंसाफ के लिए भटक रहे पीड़ित लड़के ने दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर पुलिस के आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

समाज सेविका ने की मदद

इसके बाद उसने मैनपुरी की समाज सेविका आराधना गुप्ता से मुलाकात कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। आराधना गुप्ता ने उसको एसपी के पास भेजकर उसके लिए न्याय कराने की बात कही। एसपी मैनपुरी ने उसे कार्रवाई का संभव भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ें:  इंदौर की हिंदू युवती और जबलपुर के हसनैन की शादी का रास्ता साफ: HC ने कहा- प्रेमी जोड़े को शादी करने का अधिकार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article