Advertisment

Plant Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर नींबू का पौधा लगाने से क्या होता है, जानें क्या कहता है वास्तु

Vastu Plants: घर के मुख्य द्वार पर नींबू का पौधा (Neebu ka Ped) लगाने से क्या होता है, क्या कहता है वास्तु (Vastu Shastra)

author-image
Preeti Dwivedi
Plants-Vastu-Tips

Plants-Vastu-Tips

Plants Vastu Tips for Main Gate: वास्तु के अनुसार घर के लिए कई नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुछ पौधों को लगाने की भी सलाह दी गई है। अगर आपको नहीं पता है कि घर के मुख्य द्वार पर नींबू का पौधा (Neembu ka ped) लगाने से क्या होता है तो चलिए जानते हैं इसे लेकर वास्तु क्या कहता है।

Advertisment

जानते हैं वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार पर लगाए जाने वाले पौधे कौन से हैं। साथ ही जानेंगे कि घर के बाहर नींबू का पेड़ (Lemon Tree) लगाना शुभ होता है या अशुभ। इसे लेकर वास्तु के नियम (Vastu ke Niyam) क्या हैं।

फेंगशुई में नींबू का पौधा (lemon tree)

वैसे तो हिन्दू धर्म (Hindu Dharam) किसी भी तरह के कांटे वाले पौधों को घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ नहीं माना गया है, लेकिन फेंगशुई (Feng shui) के अनुसार घर के मुख्य द्वार के बाहर नींबू का पेड़ या संतरे का पेड़ लगाना बेहद शुभ मानते हैं। जानकारों की मानें तो ये गुड लक चार्म के रूप में काम करता है।

फेंगशुई में नींबू का पेड़ (Lemon plants according to Feng Shui) लगाना आपके सौभाग्य को बढ़ाता है। हालांकि इसे लगाने के पहले आपको इसकी शुभ दिशा का विशेष ध्यान रखना होगा। वास्तु में नींबू के पौधे को लगाने के लिए घर का मुख्य द्वार यानी मेन गेट की दिशा सबसे सही मानी जाती है। इसके लिए घर के सामने दांई ओर यानी राइट साइड होनी चाहिए। इस दिशा में नींबू का पेड़ लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

Advertisment

फर्न प्लांट (fern plant)

नींबू के अलावा फर्न प्लांट को भी लकी प्लांट में गिना जाता है। ये देखने में जितना सुंदर होता है उतना ही लगाने वाले के लिए भी सौभाग्य शाली माना जाता है। वास्तु के अनुसार इसे लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

जैस्मिन प्लांट (jaismin plant)

अगर आप अपने जीवन में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने घर के बाहर मेन गेट पर जैस्मिन यानि चमेली का पौधा (Jaismin Plant) जरूरी लगाना चाहिए। इसे लगाने के लिए घर के मुख्य द्वार (Main Gate) की दिशा का चयन बेहद जरूरी है।

इस पौधे की भीनी-भीनी खुशबू एक आरे घर को महंकाएगी साथ ही साथ इसे लगाने से घर में मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) का आगमन भी होता है। इसे आ​पकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

Advertisment

पाम ट्री (palm tree)

लकी प्लांट में तीसरे नंबर पर आता है पाम ट्री। इस प्लांट को अधिकतर लोग गर्मियों में इंडोर प्लांट के रूप में हवा को शुद्ध करने के लिए लगाया जाता है। कई लोग घर की खूबसूरती के लिए लगाते हैं। ये पाम ट्री (Palm Tree) एयर प्यूरिफायर की तरह काम तो करता ही है साथ ही इसकी देखभाल के लिए भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं होती है।

वास्तु (Vastu Tips) के अनुसार इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाए तो आपके जीवन के कष्टों को दूर करने में भी मददगार होता है। इसे ज्यादा पानी देने की भी आवश्यकता नहीं होती है। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता घर के मुख्य द्वार (Main Gate Vastu Tips) पर इसे लगाने से सकारात्मक एनर्जी बनी रहती है। साथ ही साथ इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।

तुलसी का पौधा (Tulsi plant)

हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) अपना अलग महत्व रखता है। किसी भी पूजा में तुलसी के बिना भोग लगाया नहीं जाता। साथ ही घर में तुलसी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। ये एक मात्र ऐसा पौधा है तो दिन में तो आक्सीजन देता ही है साथ ही साथ रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है।

Advertisment

यही कारण है कि इसे घर के मुख्य द्वार (Main Gate Plant) पर लगाने से वातावरण शुद्ध होता है। तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) को घर के लिए बेहद लकी माना जाता है। साथ ही तुलसी का पौधा घर में लगाने से धन आगमन बढ़ता है। तुलसी के पौधे की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे घर के अंदर और बाहर कहीं भी लगाया जा सकता है। पर घर के मुख्य द्वार पर (Tulsi Plant Main Gate) इसे लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है।

नोट:  इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Vastu tips vastu shastra plants vastu tips Main Gate Vastu for Plant
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें