MPPSC 2022: मेन एग्जाम 8 जनवरी से, असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा 28 को

MPPSC 2022: वर्ष 2024 के पहले माह में ही एमपी पीएससी की दो अहम परीक्षाएं होने वाली है। 8 से 13 जनवरी तक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा- 2022 होगी।

MPPSC 2022: मेन एग्जाम 8 जनवरी से, असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा 28 को

MPPSC 2022: वर्ष 2024 के पहले माह में ही MPPSC की दो अहम परीक्षाएं होने वाली है। 8 से 13 जनवरी तक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा- 2022 होगी। 427 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए 10 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। 13 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के 30 से 45 दिन में रिजल्ट और उसके बाद इंटरव्यू हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव की आचार संहित से इंटरव्यू लंबित नहीं होंगे। MPPSC के अनुसार जिन परीक्षाओं के विज्ञापन जारी हो चुके हैं, उनके इंटरव्यू तय समय पर होंगे।

ओएसडी डॉ. रवींद्र पंचभाई का कहना है कि 2024 में बहुत सारी परीक्षाएं और इंटरव्यू होने हैं, जिनकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य सेवा परीक्षा 2022 व 28 जनवरी को होने वाली 8 विषयों की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू कैलेंडर के अनुसार ही होंगे। इनके इंटरव्यू संभवत: रिजल्ट आने के 45 दिन में होंगे।

कुल पदों के 20 गुना का चयन

ओबीसी आरक्षण का मुद्दा कोर्ट में लंबित होने के कारण प्री का रिजल्ट दो पार्ट यानी 87-13 के फॉर्मुले से ही घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा(MPPSC 2022) के लिए कुल पदों के 20 गुना अभ्यर्थी चयनित किए गए थे।

जानें किस केटेगोरी में कितने पद

General-126

SC-82

ST-103

OBC-110

EWS-36

प्री में शामिल हुए थे 1.88 लाख अभ्यर्थी

2022 की प्री परीक्षा 21 मई में हुई थी। कुल 1 लाख 88 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ओबीसी के 110 पद(27 फीसदी आरक्षण मानकर) रखे हैं। श्रेणी के पदों की अंतिम संख्या कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगी।

संबंधित खबरें:

MPPSC EXAM 2023: प्रदेश में MPPSC प्रीलिम्स की परीक्षा आज, 14 हजार 823 परीक्षार्थी होगें शामिल

MPPSC Exam: MPPSC मैन्स एग्जाम 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें नया शेड्यूल

जनवरी में एडमिट कार्ड

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 457 रिक्तियों को भरना है।  एमपी पीएससी(MPPSC 2022) एसएसई मेंस 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 जनवरी 2024 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

कब हुआ था MPPSC प्रारंभिक परीक्षा

बता दें कि MPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन 21 मई, 2023 को दो पालियों में किया गया था।  परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चली थी।

MPPSC प्रीलिम्स में कुल 10351 उम्मीदवार सफल हुए थे, जिन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्य घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें

Top Hindi News Today: अयोध्या दौरे पर रहेंगे PM मोदी, राजस्थान में कैबिनेट विस्तार आज, एमपी मंत्रियों के विभागों का हो सकता है बंटवारा

CG News: छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर, 8 महीने बाद कोरोना से पहली मौत

Raipur News: मां-पिता और बेटी ने की खुदकुशी, एक ही फंदे पर लटकती मिली तीनों की लाश; कांग्रेस करेगी जांच

ULFA Assam Peace Accord:असम में 40 साल बाद उग्रवाद का अंत! ULFA और केंद्र सरकार के बीच हुआ शांति समझौता

Aaj Ka Shubh Kaal – 30  Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष माह की चतुर्दशी तिथि (शनिवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article