Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खाते में आए 1000 रुपए, जल्दी करें चेक आपको पैसे मिले या नहीं

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खाते में आए 1000 रुपए, जल्दी करें चेक आपको पैसे मिले या नहीं

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खाते में आए 1000 रुपए, जल्दी करें चेक आपको पैसे मिले या नहीं

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की पांचवीं किश्त की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। माताएं और बहनें अपने-अपने खाते जल्द चेक कर लें कि पैस आए या नहीं।
यहां बता दें, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार, 1 जुलाई को महतारी वंदन योजना की पांचवीं किश्त की राशि जारी कर दी है। इस योजना अंतर्गत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में 653 करोड़ 85 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के अंतर्गत 1000 रुपए देने का संकल्प लिया था। शपथ लेने के तीन महीने के भीतर ही इस योजना पर काम शुरू हो गया।

महिलाएं अपना-अपना खाता चेक करें

https://twitter.com/vishnudsai/status/1807686875714629641

सीएम साय ने X पर जानकारी देते हुए कहा कि, महिलाएं (Mahtari Vandan Yojana) अपना-अपना खाता चेक करें, महतारी वंदन योजना का पैसा हमने भेज दिया है।

प्रति महीने के अनुसार इस महीने भी हमारी सरकार ने 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 5वीं किस्त कुल 653 करोड़ 84 लाख रुपए की राशि भेज दी है।

महिलाओं को हर महीने खुशियों का नोटिफिकेशन मिल रहा है।

योजना में मार्च से लगातार मिल रहे पैसे

जानकारी के अनुसार प्रदेश में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए

और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की पहली किश्त जारी की थी। इसके पश्चात नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है।

हर महीने खातों में पैसे पहुंचने से महिलाएं काफी खुश हैं। बताते हैं, कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इस राशि से व्यवस्थित कर पा रही हैं,

कुछ महिलाएं इस राशि को अपनी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं तथा कुछ भविष्य के लिए निवेश कर रही हैं।

डीबीटी के द्वारा राशि का अंतरण हो रहा है। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है।

कांग्रेस बोली- 75 फीसदी महिलाओं को चौथी किश्त के पैसे नहीं मिले

दूसरी तरफ कांग्रेस का दावा है कि महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana)  में 75 प्रतिशत महिलाओं को चौथी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, जुलाई में महतारी वंदन (Mahtari Vandan Yojana) की पांचवी किश्त महिलाओं के खाते में आना है, लेकिन जून का पैसा अभी तक अप्राप्त है।

वोट लेने के बाद महिलाओं को अपात्र बता उनका नाम सूची से हटाने का सरकार षड़यंत्र कर रही है।

बैज ने कहा, सरकार बताए कि जिनके खातों में तीन किस्त जमा हो गईं, वे चौथी किस्त के लिए अपात्र कैसे हो गए?

अगर वे अपात्र थे, तो तीन महीने तक पैसा क्यों दिया गया? सरकार बताए कि महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की चौथी किस्त कितनी महिलाओं के खातों में जमा हुई?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जिन महिलाओं के खातों में चौथी किस्त जमा हुई है, उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: BNS के तहत कवर्धा में पहली FIR दर्ज, राजद्रोह समाप्त, अब राष्ट्रद्रोह लगेगा; CM साय ने बुक लॉन्च की

महतारी वंदन योजना बंद हो जाएगी, इसकी गारंटी बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी की नीयत में खोट आ चुकी है, भविष्य में सभी महिलाओं के खाते में पैसा आएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

आने वाले महीनों में महतारी वंदन योजना बंद हो जाएगी, इसकी गारंटी है।

साय सरकार ने साबित कर दिया है कि झूठ, जुमलेबाजी और वादाखिलाफी ही मोदी की गारंटी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article