छत्‍तीसगढ़ की महतारियों के लिए खुशखबरी: 70 लाख महिलाओं को दिवाली का तोहफा देंगी राष्‍ट्रपति, इस योजना का मिलेगा पैसा

Mahtari Vandan Yojana: 70 लाख महिलाओं को दिवाली का तोहफा देंगी राष्‍ट्रपति, महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्‍त जारी करेंगी

Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana: छत्‍तीसगढ़ की महिलाओं को दिवाली का बड़ा तोहफा मिलने वाला है। आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को देश की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बड़ा तोहफा देने वाली हैं। राष्‍ट्रपति प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्‍त जारी करेंगी।

बता दें कि राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्‍तीसगढ़ दौरा है। इस दौरान वे प्रदेश में होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसी दौरान महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की 9वीं किस्‍त महिलाओं ओ दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देंगी। इस खबर से प्रदेश की महतारियों में उत्‍साह है।

सिंगल क्लिक से खाते में आएगी राशि

आज राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्‍तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की 9वीं किस्‍त सिंगल क्लिक के माध्‍यम से ट्रांसफर करेंगी। बता दें कि हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपए की राश‍ि प्रदान की जाती है। इस बार यह राशि नवंबर माह में दी जाना थी। ऐसे में दिवाली का त्‍यौहार इसी महीने की आखिरी तारीख 31 अक्‍टूबर को है। इसी के चलते छत्‍तीसगढ़ सरकार ने 9वीं किस्‍त दिवाली से पहले जारी करने का फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास: 25 अक्टूबर 1951 में भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत हुई थी। Today’s History

कब शुरू हुई थी महतारी वंदन योजना ?

सरकार बनने के बाद से हर महीने साय सरकार हर महिला को एक हजार रुपए उसके खाते में डाल रही है। महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की पहली किस्त 10 मार्च को जारी की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को योजना के पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की थी। इस योजना के तहत हितग्राही महिलाओं को 1-1 हजार रुपये मिलते हैं। यह राशि हर महीने के पहले सप्‍ताह में म‍हतारियों को दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, एम्‍स के दूसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल; हाई अलर्ट पर पुलिस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article