Mahindra XUV 700: महिंद्रा ने तोड़े सारे रिकार्ड, मात्र 57 मिनट में बुक की इतनी गाड़ियां..

Mahindra XUV 500: महिंद्रा ने तोड़े सारे रिकार्ड, मात्र 57 मिनट में बुक की इतनी गाड़ियां Mahindra XUV 500: Mahindra breaks all records, so many vehicles booked only in 57 minutes

Mahindra XUV 700: महिंद्रा ने तोड़े सारे रिकार्ड, मात्र 57 मिनट में बुक की इतनी गाड़ियां..

नई दिल्ली।  महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी नई पेशकश एक्सयूवी 700 के लिये बुकिंग प्रक्रिया शुरू होने के केवल 57 मिनट में 25,000 वाहन की बुकिंग हो गयी। कंपनी ने नए उत्पाद की पहली 25,000 इकाइयों के लिए शुरुआती कीमतों की घोषणा की थी।

इसके अनुसार यह 11.99 लाख रुपये से 22.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी। नए मूल्य के साथ अगले दौर की बुकिंग अब आठ अक्टूबर को सुबह 10 बजे खुलेगी। वाहन की कीमत अब 12.49 लाख रुपये से 22.99 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ (वाहन इकाई) विजय नाकरा ने कहा, ‘‘हमने आज सुबह 10 बजे बुकिंग खोली। हम प्रतिक्रिया के लिए आभारी हैं, वास्तव में हम रोमांचित हैं कि हमें इसके शुरू होने से 57 मिनट के रिकॉर्ड समय में 25,000 एक्सयूवी 700 के लिए बुकिंग प्राप्त हुई हैं।’’ एक्सयूवी 700 डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ आता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ और पांच और सात सीटर क्षमता में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article