Mahindra Car Discounts: महिंद्रा की गाड़ियों पर 2.56 लाख तक की छूट, थार और स्कॉर्पियो हुई सस्ती

महिंद्रा ने बोलेरो, स्कॉर्पियो, थार और XUV700 पर 2.56 लाख तक की छूट का ऐलान किया। फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा।

Mahindra Car Discounts: महिंद्रा की गाड़ियों पर 2.56 लाख तक की छूट, थार और स्कॉर्पियो हुई सस्ती

हाइलाइट्स

  • बोलेरो पर ₹2.56 लाख का फायदा
  • थार पर ₹1.55 लाख की छूट
  • स्कॉर्पियो पर ₹1.96 लाख की बचत

Mahindra Car Discounts: फेस्टिव सीजन से पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने ग्राहकों को बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसके कई पॉपुलर मॉडलों पर ₹2.56 लाख तक की छूट दी जाएगी। बोलेरो, स्कॉर्पियो, थार और XUV700 जैसी गाड़ियां इस ऑफर में शामिल हैं। इस कदम से त्योहारी सीजन में ग्राहकों की डिमांड और बढ़ने की उम्मीद है।

बोलेरो और बोलेरो नियो सबसे किफायती

कंपनी ने सबसे ज्यादा फायदा बोलेरो और बोलेरो नियो पर दिया है। इन मॉडलों की शुरुआती कीमत अब ₹8.79 लाख रह गई है। कीमत में ₹1.27 लाख की कटौती और ₹1.29 लाख के ज्यादा फायदे के साथ कुल ₹2.56 लाख की बचत हो रही है।

publive-image

थार और थार रॉक्स पर ऑफ-रोडिंग डील

थार की शुरुआती कीमत अब ₹10.32 लाख हो गई है। इसमें ₹1.35 लाख कीमत घटाई गई है और ₹20,000 का अतिरिक्त फायदा दिया गया है। इस तरह कुल ₹1.55 लाख की छूट ग्राहकों को मिलेगी। वहीं, थार रॉक्स पर भी ₹1.53 लाख का लाभ उपलब्ध है।

XUV700 और XUV 3XO पर बड़ा फायदा

प्रीमियम SUV XUV700 की शुरुआती कीमत ₹13.19 लाख कर दी गई है। इसमें ₹1.43 लाख कीमत कम की गई है और ₹81,000 अतिरिक्त छूट दी जा रही है। कुल मिलाकर ₹2.24 लाख तक की बचत होगी। वहीं, नई XUV 3XO पर ₹2.46 लाख तक का लाभ ग्राहकों को मिलेगा, जिससे यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में और मजबूत हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:Mandsaur Garba: गरबा प्रैक्टिस कर रही थी 23 साल की लड़की, घसीटते हुए ले गई फैमिली, किडनैपिंग की वजह जान चौंक जाएंगे!

स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन पर ऑफर

स्कॉर्पियो क्लासिक पर ₹1.96 लाख का फायदा और स्कॉर्पियो एन पर ₹2.15 लाख तक का लाभ ग्राहकों को मिलेगा। कीमत में कटौती और अतिरिक्त ऑफर्स के साथ यह बड़ी SUVs खरीदने वालों के लिए अच्छा अवसर है।

publive-image

फेस्टिव सीजन में सेल बढ़ने की उम्मीद

महिंद्रा का यह कदम त्योहारी सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए है। ऑटोमोबाइल सेक्टर के जानकारों का मानना है कि कीमतों में इस कटौती से कंपनी की सेल में जबरदस्त इजाफा हो सकता है।

ये भी पढ़ें:Indore Constable Snake Bite: इंदौर में कॉन्स्टेबल की कोबरा के डंसने से मौत, घोड़ों के अस्तबल में पकड़ा था सांप

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article