Mahindra Bolero B8: महिंद्रा ने लॉन्च किया बोलेरो का नया B8 वेरिएंट, कीमत 7.99 लाख से शुरू, जानें क्या है खास

Mahindra Bolero B8: महिंद्रा ने Mahindra Bolero 2025 को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख है।

Mahindra Bolero 2025 launch-b8-variant-price-features hindi news zxc

हाइलाइट्स

  • 2025 Mahindra Bolero लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख
  • नई B8 वेरिएंट में टच स्क्रीन और लेदरेट सीटें
  • 1.5L mHawk75 इंजन और RideFlo सस्पेंशन के साथ

Mahindra Bolero B8:  महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय SUV 2025 Mahindra Bolero को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई बोलेरो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये रखी गई है। इस अपडेटेड वर्जन में नए फीचर्स, कॉस्मेटिक बदलाव और नया B8 वेरिएंट शामिल किया गया है, जो ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बन गया है।

बाहरी डिजाइन और नए रंग विकल्प 

[caption id="" align="alignnone" width="1031"]publive-image 15-इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स[/caption]

नई बोलेरो के बाहरी लुक को सबtle रूप से रिफ्रेश किया गया है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल वर्टिकल क्रोम स्लैट्स के साथ दिया गया है, रिप्रोफाइल्ड बम्पर और इंटीग्रेटेड फॉग लैम्प्स शामिल किए गए हैं। 15-इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स से SUV का लुक और मजबूत दिखता है। महिंद्रा ने नया Stealth Black रंग भी पेश किया है, जो मौजूदा तीन रंग विकल्पों के साथ आता है।

नई B8 वेरिएंट और फीचर्स  

[caption id="" align="alignnone" width="1055"]publive-image 17.8 cm टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम[/caption]

2025 बोलेरो में पहली बार B8 वेरिएंट पेश किया गया है। इस वेरिएंट में कई कम्फर्ट और कन्वीनियंस अपग्रेड दिए गए हैं। इसमें शामिल हैं:

17.8 cm टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स

नई लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

Type-C चार्जिंग पोर्ट्स

दरवाजों पर बॉटल होल्डर

B4, B6, B6(O) और B8 वेरिएंट्स में ये फीचर्स अलग-अलग स्तर पर उपलब्ध हैं। टॉप वेरिएंट में फॉग लैम्प्स भी शामिल हैं।

इंजन और मैकेनिकल्स 

[caption id="" align="alignnone" width="1031"]publive-image नई बोलेरो को 1.5-लीटर mHawk75 डीज़ल इंजन से लैस[/caption]

नई बोलेरो को 1.5-लीटर mHawk75 डीज़ल इंजन से लैस किया गया है, जो 75 bhp पावर और 210 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और रियर व्हील ड्राइव प्रदान करता है। महिंद्रा ने इसमें नया RideFlo सस्पेंशन टेक्नोलॉजी भी जोड़ा है, जो राइड कम्फर्ट और हैंडलिंग को बेहतर बनाता है।

वेरिएंट-वार कीमतें

[caption id="" align="alignnone" width="1042"]publive-image B8 वैरियंट की कीमत ₹9.69 लाख[/caption]

नई बोलेरो के चार वेरिएंट और उनकी एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं:

B4: ₹7.99 लाख

B6: ₹8.69 लाख

B6(O): ₹9.09 लाख

B8: ₹9.69 लाख

कम बजट में दमदार SUV विकल्प

महिंद्रा बोलेरो भारत की सबसे किफायती SUVs में से एक है। इसकी मस्कुलर लुक, दमदार परफॉर्मेंस और 7-8 लोगों की बैठने की क्षमता इसे ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में लोकप्रिय बनाती है। कम बजट में बड़ी SUV लेने के इच्छुक ग्राहकों के लिए 2025 बोलेरो एक शानदार विकल्प है।

World’s Cheapest Mobile Phones: 1,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहे हैं मोबाइल फोन, देखें सबसे सस्ते फोन की लिस्ट 

अगर आप कम बजट में मोबाइल फोन (Mobile Phone) खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब 1,000 रुपये से भी कम कीमत में शानदार विकल्प मौजूद हैं। Itel, Nokia, Lava और Micromax जैसी कंपनियां ऐसे सस्ते और टिकाऊ फोन्स पेश कर रही हैं जो कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए परफेक्ट हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article