Advertisment

CG Mahila Congress Protest: छत्‍तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ आक्रोशित महिला कांग्रेस, सीएम हाउस का करेंगी घेराव

CG Mahila Congress Protest: छत्‍तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ आक्रोशित महिला कांग्रेस, सीएम हाउस का करेंगी घेराव

author-image
Sanjeet Kumar
CG Mahila Congress Protest

CG Mahila Congress Protest

CG Mahila Congress Protest: छत्‍तीसगढ़ में मजबूत विपक्ष कांग्रेस पार्टी सरकार को लगातार घेरने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस अलग-अलग मुद्दों को लेकर घेर रही है। पिछले दिनों छत्‍तीसगढ़ कांग्रे, युवा कांग्रेस एनएसयूआई के बाद अब प्रदेश स्‍तर पर महिला कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

Advertisment

आज 10 सितंबर को छत्‍तीसगढ़ महिला कांग्रेस (CG Mahila Congress Protest) ने सीएम आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में लगातार महिलाओं पर बढ़ रहे अत्‍याचार के खिलाफ महिलाएं लामबंद हुईं हैं। इसके लिए प्रदेशभर से कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता एकत्रित हुई हैं। कांग्रेस के लगातार धरना प्रदर्शन करने पर बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंह देव ने भी कांग्रेस की पिछली सरकार पर जमकर हमला बोला है।

पिछले आठ माह में प्रदेश में हुए 600 रेप

महिला कांग्रेस (CG Mahila Congress Protest) का आरोप है कि प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार आई है, अपराध बढ़ गए हैं। महिलाएं अब प्रदेश में सुरक्षित नहीं मानी जा रही हैं। बीजेपी की आठ महीने की सरकार में ही 600 रेप हो गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार हर दिन औसतन दो से तीन रेप की घटनाएं प्रदेश में हुई है। इसके अलावा भी महिलाओं पर कई तरह के अत्‍याचार हुए हैं। इनके खिलाफ महिला कांग्रेस सीएम हाउस का घेराव कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का दौर जारी, इन जिलों में लगातार हो रही बारिश

Advertisment

बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष ने लगाया आरोप

बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंह देव ने बार-बार कांग्रेस के प्रदर्शन (CG Mahila Congress Protest) पर तंज कसा है। उन्‍होंने कानून व्यवस्था को लेकर महिला कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि पिछले पांच साल कांग्रेस की सरकार रही थी। उस समय के अपराधों का हिसाब दें। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बनाकर रखा था। पूरी जनता त्राहिमाम कर रही थी। अब कांग्रेस मात्र राजनीति कर रही है, उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

ये खबर भी पढ़ें: Monsoon Skin Tips: बारिश के मौसम में बढ़ने लगती है त्वचा पर पिंपल्स की समस्या, तो ये घरेलु उपाय दिलाएंगे छुटकारा

Mahila Congress hindi news CM house chhattisgarh news Chhattisgarh CM House cg politics news CG Politics CG news CG Mahila Congress Protest Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें