आरक्षक से डिप्टी कलेक्टर बने महेंद्र सिदार, जिनको सैल्यूट मारना पड़ता था अब वो सैल्यूट मारेंगे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कांटाहरदी गांव के रहने वाले महेंद्र सिदार ने चैलेंज एक्सेप्ट किया। और कॉन्सटेबल पीएससी से बन गए डिप्टी कलेक्टर।

आरक्षक से डिप्टी कलेक्टर बने महेंद्र सिदार, जिनको सैल्यूट मारना पड़ता था अब वो सैल्यूट मारेंगे

रायपुर। पुलिस विभाग में ड्यूटी करते हुए कॉम्पटीशन की तैयारी करना अपने आप में एक चैलेंज होता है, लेकिन रायगढ़ के कांटाहरदी गांव के रहने वाले महेंद्र सिदार ने न केवल इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया। बल्कि पुलिस कॉन्सटेबल Mahendra Sidar की नौकरी करते हुए पीएससी की परीक्षा भी पास कर ली, जिनका सिलेक्शन अब डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ है।

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक्ट्रेस की शिकायत पर पुलिस की जांच शुरू, जल्द सामने आएगा पूरा सच

पुलिस विभाग की नौकरी करते हुए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने वाले आरक्षक महेंद्र सिदार Mahendra Sidar रायगढ़ के कांटाहरदी गांव के निवासी है। पीएससी 2021 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसमें रायगढ़ में पदस्थ पुलिस आरक्षक परीक्षा देकर 14वां स्थान प्राप्त करते हुए डिप्टी कलेक्टर पद पर सेलेक्ट हुए हैं। महेंद्र सिदार का कहना है कि इस सफलता के पीछे उनके साथी कर्मचारी व सीनियरों का भी काफी सपोर्ट रहा है। Mahendra Sidar

महेंद्र सिदार के लिए यह मिलने की जानकारी जैसे ही पुलिस विभाग में लगी तो उन्हें बधाई देने वालों की लाइन लग गई। पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उनके परिवार में भी खुशी का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिदार एक किसान परिवार से हैं। उनके पिता का नाम मुरलीधर सिदार है। महेंद्र ने कक्षा 12वीं के बाद इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड में पॉलिटेक्निक कर साल 2013 में आरक्षक बने थे। इस नौकरी के साथ-साथ ही उन्होंने बीएससी स्नातक पास की। अब कड़ी तैयारी करने के बाद उनका चयन राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए डिप्टी कलेक्टर के पद पर हो गया है।

यह भी पढ़ें- Budh Margi 2023: दो दिन बाद मार्गी होने वाला है ये ग्रह, इन्हें रहना होगा सावधान

यह भी पढ़ें- CG Board Result Emotional Story: 10वीं टॉपर सानिया क्यों पहुंची जेल! दृश्य देख पुलिस अधिकारियों की आंखें हुईं नम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article