पूरे विश्व में महाशिवरात्रि की धूम, चारो ओर गूंज रहा, ‘ऊं नम: शिवाय’, पूजन करने शिवराज भी पहुंचे शिव मंदिर

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह से ही महाशिवरात्रि की धूम है। देवों के देव महादेव के पूजन व अनुष्ठान के लिए भक्तों की भीड़ शिव मंदिरों में पहुंच रही है। आज महाशिवरात्रि के खास मौके पर भगवान शिव दूल्हा बने हैं। फूलों से बाबा का सेहरा सजाया गया है। वहीं, राजधानी भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बाबा बटकेश्वर के दर्शन करने बड़वाले मंदिर पहुंचे।
नमामीशमीशान निर्वाणरूपं। विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम्॥
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम्॥सीएम श्री @ChouhanShivraj ने #महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोपाल में बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर आदि देव भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जगत के कल्याण की कामना की। pic.twitter.com/IM13E1ersM
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) March 1, 2022
शिवराज ने खींचा महादेव का रथ
महाशिवरात्री पर्व के मौके पर पत्नी साधना सिंह समेत CM शिवराज सिंह चौहान बाबा बटकेश्वर की पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे। इस दौरान शिवराज ने तकरीबन 30 मिनट महादेव की पूजा-अर्चना की। शिवराज के पूजन के बाद बाबा बटकेश्वर की बारात की शुरूआत की गई। इस दौरान बाबा चांदी के रथ में बाबा विराजित दिखाई दिए जिन्हें दूल्हे के रूप में सजाया गया है। वहीं बारात शुरू होने के बाद सीएम चौहान बाबा के रथ को खींचा। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व महापौर आलोक शर्मा आदि भी मौजूद थे।
आज #महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बड़वाले महादेव मंदिर में पूजन अर्चन कर शिव बारात का पारंपरिक रथ खींचकर सबकी खुशहाली और मंगल के लिए प्रार्थना की। आदिदेव महादेव की हर घर-आँगन में कृपा बरसती रहे। सुख, समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि हो। सबका कल्याण हो: CM#Mahashivratri pic.twitter.com/2iCIbDLpg5
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) March 1, 2022
यह बारात सिंधी मार्केट, जवाहर चौक, जुमेराती, हनुमानगंज, मंगलवारा, इतवारा, चिंतामन चौक, सावरकर चौक, लखेरापुरा होते हुए भवानी मंदिर सोमवारा पहुंचेगी। जहां पर वरमाला कार्यक्रम होगा। इसके बाद देर रात बारात वापस लौटेगी।
प्रदेशवासियों को सीएम ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाशिवरात्रि पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोले भंडारी कल्याणकारी हैं वह सभी का कल्याण और मंगल करें। उन्हीं की कृपा से प्रदेश में सभी प्रतिबंध समाप्त हो चुके हैं। आज 21 लाख दीपों से भगवान शिव की अवंतिका नगरी जगमगाएगी। आप भी इस दीपोत्सव में भाग लेकर आनंदित हों।
महाशिवरात्रि पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। भगवान भोले भंडारी कल्याणकारी हैं वह सभी का कल्याण और मंगल करें। उन्हीं की कृपा से प्रदेश में सभी प्रतिबंध समाप्त हो चुके हैं। आज 21 लाख दीपों से भगवान शिव की अवंतिका नगरी जगमगाएगी। आप भी इस दीपोत्सव में भाग लेकर आनंदित हों:CM pic.twitter.com/gMdeDh59r2
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) March 1, 2022
सबका कल्याण हो : शिवराज
वहीं इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बड़वाले महादेव मंदिर में पूजन अर्चन कर शिव बारात का पारंपरिक रथ खींचकर सबकी खुशहाली और मंगल के लिए प्रार्थना की है। आदिदेव महादेव की हर घर-आँगन में कृपा बरसती रहे। सुख, समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि हो। सबका कल्याण हो।
0 Comments