महाशिवरात्रि 2025 आज: शिव को सफेद के अलावा किस रंग का फूल चढ़ाना होता है शुभ, राशिवार जरूर करें ये उपाय, मिलेगा प्रमोशन

Mahashivratri 2025 Fool Colour Upay: सफेद के अलावा और किस रंग के फूल चढ़ाना होता है बेहद शुभ, नौकरी में प्रमोशन के लिए क्या हैं उपाय mahashivratri-2025-puja-niyam-shiv-ji-ko-kis-rang-ke-fool-chadana-chahiye-job-career-ke-liye-upay-hindi-news-pds

महाशिवरात्रि 2025 आज: शिव को सफेद के अलावा किस रंग का फूल चढ़ाना होता है शुभ, राशिवार जरूर करें ये उपाय, मिलेगा प्रमोशन

Mahashivratri 2025 Puja Niyam: हिन्दू पंचांग के अनुसार भोले नाथ का खास पर्व महाशिवरात्रि आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों के साथ—साथ घरों में भी भक्त शिव भक्ति में लीन हो जाएंगे।

यदि आप घरों में भगवान शिव का अभिषेक करना चाहते हैं तो चलिए आज हम ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से जानते हैं कि घर में शिव पूजा के सही नियम क्या हैं, भगवान को कौन से दो रंग के फूल अर्पित करना शुभ होता है। साथ ही जानेंगे शिव जी के अभिषेक करने का मंत्र क्या है, घर पर शिव लिंग का अभिषेक कैसे करना चाहिए।

सफेद के अलावा ये फूल चढ़ाना होता है शुभ

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके​ लिए शिवजी को नीले रंग का फूल चढ़ाना और भी शुभ होता है। वो इसलिए क्योंकि भगवान शिव ने समुद्र मंथन के समय विष को अपने कंड में धारण कर लिया था। तभी से शिवजी का कंड नीला हो गया था। यही कारण है कि शिवजी को सफेल रंग के अलावा नीले रंग के फूल चढ़ाना ज्यादा शुभ होता है।

जरूर करें राशिवार ये उपाय

महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये रहे राशिवार उपाय -

मेष राशि (Mesh Rashi Upay) 

गंगाजल में शक्कर और गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ओम् नमः शिवाय का जाप करें।

वृषभ राशि (Vrash Rashi Upay) 

दूध और दही से अभिषेक करें। आर्थिक संकट दूर होंगे। बेरोजगारों को नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मिथुन राशि 

गन्ने के रस से अभिषेक करें। धतूरा अर्पित करें। मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क राशि

दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। खुशहाली आएगी।

सिंह राशि

जल में लाल चंदन मिलाकर अभिषेक करें। मनोकामना पूरी होगी। नौकरी से संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि

जल में दूर्वा व भांग मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशि

घी और गुलाब के इत्र से अभिषेक करें। वित्तीय समस्या दूर होगी।

वृश्चिक राशि

जल में शक्कर व शहद मिलाकर अभिषेक करें। घर में खुशहाली आएगी। परिवारिक कलह दूर होंगी।

धनु राशि

दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें। धन से समस्याएं दूर होंगी।

मकर राशि

सफेद तिल से अभिषेक करें। बेलपत्र चढ़ाएं। सफलता मिलेगी। शत्रु नाश होगा।

कुंभ राशि

पंचंमृत से अभिषेक करें। धन लाभ होगा।

मीन राशि

जल में हल्दी या केसर मिलाकर अभिषेक करें। सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Mahashivratri Shivling Puja Clove: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाए लौंग का जोड़ा, पूरी होगी मनोकामना, कष्ट होंगे दूर

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article