Shiv Mantra: महिलाओं को क्यों नहीं करना चाहिए ॐ का उच्चारण, पंचाक्षर या षठाक्षर मंत्र कौन सा करना होता है ज्यादा शुभ

Shiv Mantra: महिलाओं को क्यों नहीं करना चाहिए ॐ का उच्चारण, पंचाक्षर या षठाक्षर मंत्र कौन सा करना होता है ज्यादा शुभ mahashivratri-2025-powerfull-shiv-mantra-for-ladies-panchakshar-shiv-mantra-hindi-news-pds

Powefull-Shiv-Mantra

Powefull-Shiv-Mantra

Powerfull Shiv Mantra: आपने कई बार सुना होगा, कि महिलाओं को ॐ का उच्चारण नहीं करना चाहिए। पर इसके पीछे क्या कारण है। भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं को भगवान शिव के पंचाक्षर का जाप करना ज्यादा शुभ होता है या षठाक्षर मंत्र, जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री (9893159724)।

महाशिवरात्रि कब है

इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी 2025 को आएगा। इस दिन भक्त भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के जाप, अभिषेक आदि करेंगे। इस दिन त्रयोदशी सुबह 11:08 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।

महिलाओं को क्यों करना चाहिए पंचाक्षर मंत्र का जाप

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार ॐ शब्द के उच्चारण से वैराग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में यदि महिलाएं ॐ शब्द का उच्चारण करके यदि वैराग्य प्राप्त कर लेंगी तो ग्रहस्थ जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को षठाक्षर मंत्र ॐ नम: शिवाय की जगह पंचाक्षर मंत्र नम: शिवाय का जाप करना चाहिए।

शिवजी का पंचाक्षर मंत्र

नम: शिवाय

शिवजी का षठाक्षर मंत्र

महाशिवरात्रि पर जरूर करें इन पावरफुल Shiva Mantra का जाप

आरोग्य की प्राप्ति
ॐ नमः शिवाय

अकाल मृत्यु के भय को दूर करने का मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव जी का रूद्र मंत्र
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

धन प्राप्ति के लिए शिव मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

भय दूर करने का शिव मंत्र
ॐ पषुप्ताय नमः

Powerfull Shiv Mantra: भोलेनाथ को करना है खुश, तो करें इन शक्तिशाली शिव मंत्रों का जाप, जीवन के हर कष्ट होंगे दूर

[caption id="attachment_758408" align="alignnone" width="889"]Powerfull-Shiv-Mantra Powerfull-Shiv-Mantra[/caption]

अगर आप भी भोलेनाथ के भक्त हैं और उनकी भक्ति में खोकर भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं सबसे शक्तिशाली शिव मंत्र (Shaktishali Shiv Mantra)। इस शिवरात्रि आप इन पावरफुल मंत्र (Powerfull Mantra) का जाप करके भगवान को खुश करें। पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें...

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article