Mahashivratri 2025 kya nahi karna hai: महाशिवरात्रि पर शिवजी को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, देखें क्या-क्या है शामिल

Mahashivratri 2025 kya nahi karna hai: शिवजी को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, देखें इसमें क्या-क्या है शामिल mahashivratri-2025-donts shivratri par kya-nahi-karna-hai- hindi news pds

Mahashivratri-2025-Donts-kya-nahi-karna-hai

Mahashivratri-2025-Donts-kya-nahi-karna-hai

Mahashivratri 2025 Kya Nahi Karna Hai: हिन्दू पंचांग के अनुसार पूरे देश में 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान को उनकी प्रिय वस्तुओं को अर्पित करके, उनके पसंद का भोग लगाकर प्रसन्न करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में यदि आपको नहीं पता है कि भोलेनाथ को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए तो चलिए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर शिवजी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर हिन्दू नारियल के पानी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, जो भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक नारियल पानी से नहीं करना चाहिए।

तामसिक भोजन- (Nov vegetarian) 

महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं।

सिंदूर- (Sindoor) 

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा में कुमकुम या सिंदूर का उपयोग नहीं करना चाहिए। गौरतलब है भगवान शिव वैरागी माने जाते हैं, जबकि सिंदूर को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में कुमकुम या सिंदूर को शिवलिंग पर नहीं अर्पित करना चाहिए।

तुलसी की पत्तियां- (Tulsi Leaf) 

तुलसी की पत्तियां मां लक्ष्मी का प्रतीक हैं। इसलिए भगवान शिव को इन्हें नहीं चढ़ानी चाहिए।

काले कपड़े (Black Cloths) 

धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ अवसर या फिर पूजा-पाठ में काले रंग का उपयोग वर्जित है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चा​हते हैं तो इसके लिए आपको सफेद और नीले के रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए।

अपमान  

किसी व्रत का फल चाहिए तो दूसरों का अपमान करने से बचना चाहिए। इसलिए महाशिवरात्रि पर भी कोशिश करें कि किसी का दिल न दुखे या किसी का अपमान न हो।

टूटा चावल

चावल को किसी भी शुभ काम में पूजा का अहम हिस्सा माना जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिवजी की पूजा के लिए भी कभी भी टूटे चावल का उपयोग नहीं करना चाहिए। पूजा के लिए धुले, साफ और साबुत अक्षत के दानों का उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2025 Puja Samagri: महाशिवरात्रि की पूजा में छूट न जाए कोई सामान, नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article