Mahashivratri 2023 World Record : महाशिवरात्रि पर रीवा और उज्जैन में बनेगा विश्व रिकार्ड, 51 किलो महाप्रसाद खिचड़ी का लगेगा भोग

Mahashivratri 2023 World Record : महाशिवरात्रि पर रीवा और उज्जैन में बनेगा विश्व रिकार्ड, 51 किलो महाप्रसाद खिचड़ी का लगेगा भोग mahashivratri-2023-world-record-will-be-made-in-rewa-and-ujjain-on-mahashivratri-offer-51-kg-of-mahaprasad-khichdi-pds

Mahashivratri 2023 World Record : महाशिवरात्रि पर रीवा और उज्जैन में बनेगा विश्व रिकार्ड, 51 किलो महाप्रसाद खिचड़ी का लगेगा भोग

रीवा।  Mahashivratri 2023 World Record :एमपी में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास होने वाला है। वो इसलिए क्योंकि यहां आज के दिन दो विश्व रिकार्ड बनने जा रहे हैं। एक तरह उज्जैन महाकाल में 21 लाख दीपों से बाबा की नगरी प्रकाशमान होगी तो दूसरी ओर रीवा में एक बार में 51 किलो खिचड़ी का महाभोग बाबा को लगाकर करीब 51 हजार भक्तों में बांटा जाएगा।

उज्जैन में जगमगाएंगे एक साथ 21 लाख दीप Mahashivratri 2023 World Record :
आज महाशिवरात्रि के पर्व पर ‘‘शिव ज्योति अर्पणम-2023” कार्यक्रम के तहत मिट्टी के करीब 21 लाख दीये जलाए जाएंगे। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत शहर के मंदिरों, व्यावसायिक स्थलों, घरों के अलावा क्षिप्रा नदी के किनारे और महत्वपूर्ण चौराहों एवं स्थलों पर मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे।  महाराजा विक्रमादित्‍य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन महाशिवरात्रि दीपोत्‍सव शिवज्‍योति अर्पणम् कार्यक्रम के तहत विश्‍व रिकार्ड बनने जा रहा है। आज महाकाल की नगरी उज्जैन में 21 लाख दीपकों को जलाकार दीपावली मनायी जा रही है। ऐसा दिव्‍य और भव्‍य दीपोत्‍सव देश में सबसे पहला और अकेला होगा।

टीम कर रही है वॉच — Mahashivratri 2023 World Record :
आपको बता दें रीवा के इस मंदिर में बनने वाली इस खिचड़ी के लिए कानपुर से एक बड़ा कड़ाहा मंगवाया गया है। जिसमें 51 हजार किलो खिचड़ी बनाई जा रही है। इसके लिए एशिया बुक आफ वल्ड यहां गंगा यमुना तहजीबी तस्वीर भी देखने को मिलती है। यहां मुस्लिम भाइयों द्वारा बारात का स्वागत किया जाएगा। बीते कई वर्षों से इसका आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article