Mahashivratri 2023 : उज्जैन फिर तोड़ेगा अयोध्या का रिकार्ड! 18 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी

Mahashivratri 2023 : उज्जैन फिर तोड़ेगा अयोध्या का रिकार्ड! 18 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी mahashivratri-2023-ujjain-will-break-ayodhyas-record-babas-city-will-shine-with-18-lakh-lamps-pds

Mahashivratri 2023 : उज्जैन फिर तोड़ेगा अयोध्या का रिकार्ड! 18 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी

उज्जैन। Mahashivratri 2023 इस साल 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। Ujjain Mahakal इसे लेकर सभी शिव मंदिरों और स्थलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष यहां पर मां क्षिप्रा घाट पर 18 लाख ​दीपक जगमगाएंगे। इसे लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। इस कार्यक्रम को महाशिवरात्रि पर शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव नाम दिया गया है। इसी के साथ अयोध्या में बने दीपोत्सव के रिकार्ड को उज्जैन द्वारा तोड़ने की तैयारी की जा रही है।

अभी अयोध्या के नाम विश्व रिकार्ड
आपको बता दें बीते वर्ष मार्च में Mahashivratri 2023 महाशिवरात्रि पर 1 मार्च 2022 को उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे सूरज ढलते ही एक साथ 11 लाख 71 हजार 78 दीये प्रज्वलित कर कीर्तिमान बनाया था। गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने इसे दीपों का सबसे बड़ा प्रदर्शन (लार्जेस्ट डिस्प्ले आफ आयल लैम्प) करार दिया था। जिसका प्रमाण पत्र सीएम शिवराजसिंह चौहान को प्रदान किया। इसके बाद आतिशबाजी कर शिप्रा आरती की गई थी। लेकिन इस रिकार्ड को अयोध्या में अक्टूबर में तोड़ दिया गया। जब राजा राम नगरी में 23 अक्टूबर 2022 को वहां 15 लाख 76 हजार दीप एक साथ जलाने का रिकार्ड अंकित हुआ था। लेकिन अब एक बार फिर 18 लाख दीपों के साथ उज्जैन एक बार फिर अयोध्या का रिकार्ड तोड़ने की तैयारी में है।

कहां कितने दीपक जलेंगे — Mahashivratri 2023
आपको बता दें पहले यहां पर 21 लाख दीपों को एक साथ जलाने की योजना थी। लेकिन अब इसे 18 लाख कर दिया गया है। जिसमें से ब्लाक ‘ए’ केदारेश्वर घाट पर 2 लाख 77 हजार दीपक, ब्लाक ‘बी’ सुनहरी घाट पर 1 लाख 38 हजार दीपक, ब्लाक ‘सी’ दत्त अखाड़ा घाट पर 4 लाख 32 हजार दीपक, ब्लाक ‘डी’ रामघाट पर 4 लाख 68 हजार दीपक, ब्लाक ‘ई’ भूखी माता घाट की ओर 3 लाख 78 दीप जलाने की योजना है।

कलेक्टर ने की बैठक Mahashivratri 2023
इसी संबंध में उज्जैन में कलेक्टर पुरुषोत्तम ने समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों को जोड़ने, आवश्यक अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ आशीष पाठक और एडीएम संतोष टैगोर को दिए। आशीष पाठक द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस साल महाशिवरात्रि पर 18 लाख दीप प्रज्वलित कर शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम किया जाना है।

किसे क्या जिम्मेदारी — Mahashivratri 2023
आपको बता दें कलेक्टर द्वारा ली गई बैठक में सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिसमें नगर निगम को दीप, कपूर, तेल, बत्ती एवं अन्य सामग्री की खरीदी, घाटों पर सामग्री का प्रदाय, घाटों की पेंटिंग, ब्लाक की मेपिंग, शहर के प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाने, शहर में होर्डिंग्स-बैनर लगाने, मंच का प्रबंधन करने की जिम्मेदारी सौंपी है। तो वहीं स्मार्ट सिटी कंपनी को विश्व रिकार्ड से संबंधित समस्त कार्य सौंपे हैं। कलेक्टर द्वारा सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न समाजों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ ली गई इस बैठक में कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन पिछले वर्ष से बेहतर हो।

ये संगठन होंगे शामिल — Mahashivratri 2023
कलेक्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम सामाजिक जनभागिदारी के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें तीर्थ पुरोहित, पुजारी, अखाड़े, क्षत्रिय मराठा समाज, व्यापारिक संगठन, राजनितिक दल, संत समाज, राठौर समाज, सेन समाज, गुजराती समाज, प्रजापति समाज, अग्रवाल समाज, सामाजिक संस्थाएं, गैर-सरकारी संगठन, कोचिंग संस्थान एवं अन्य संस्थाओं को इस कार्य से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article