Mahashivratri 11 March, 2021 : महाशिवरात्रि विशेष, महाशिवरात्रि इन चीजों से करें भोलेनाथ का अभिषेक, मिलेगा रुका धन

भोपाल। इस बार 11 मार्च को मनाई जानें वाली महाशिवरात्रि विशेष संयोग लेकर आ रही है। Mahashivratri 11 March, 2021 : kub Kya karen. ज्योतषियों की मानें तो इस वर्ष महाशिवरात्रि व्रत के विशेष योग बन रहे हैं। श्रीवत्स्य योग में धनिष्टा नक्षत्र युक्त शिवयोग में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। आइएं हम यहां ज्योतिषियों की नजर से जानते हैं कि किस वस्तु से अभिषेेक करने पर कौन से कष्ट का निवारण होगा।
राज्य प्राप्ति के लिए पंचामृत के करें अभिषेक
शकर — टाइफाइड रोग दूर होता है।
पंचामृत — आरोयग्यता, राज्य प्राप्ति।
सरसों का तेल — शत्रु नाश होते हैं।
शहद — परिवार में मधुरता बढ़ती है।
घी — आरोयग्यता की प्राप्ति होती है।
गन्ना — पीलिया रोग दूर होता है
महिलाएं न करें ॐ का उच्चारण
पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार महिलाओं को ॐ का उच्चारण वर्जित है। ॐ विरक्ति यानि सन्यास का प्रतीक है। ऐसा करने से वैराग्य की प्राप्ति होती है। महिलाओं के बिना ग्रहस्थ जीवन की कल्पना संभव नही है। अत: किसी भी मंत्र में महिलाओं को ॐ शब्द उपयोग में नहीं लाना चाहिए।
इसलिए चढ़ाते हैं अकौआ
भस्मासुर से बचने के लिए भगवान शिव अकौआ में छिप गए थे इसलिए उन्हेंं अकौआ का फूल और फल प्रिय है। साथ ही नशे वाली वस्तुएं उन्हें अर्पित करने से वे जल्दी प्रसन्न होते है। धतूरा उनका पसंदीदा भोग है।
राम नाम है शिव को प्रिय
भगवान शिव को राम नाम अति प्रिय है। 101 बिल्व पत्र राम नाम लिख कर चढ़ाने से वे जल्दी मनोकामना पूर्णं करते हैं।
महाशिवरात्रि विशेष
पुरुषों को भस्मी लगाकर व रुद्राक्ष् पहनकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए। भस्मी त्याग का प्रतीक है।
विल्व पत्र से लगेगा भोग
भगवान शिव को विल्व पत्र के साथ भोग लगाना चाहिए। साथ ही तुलसी की बाल, दूर्बा भी इन विशेष रूप से चढ़ानी चाहिए।
महाशिवरात्रि विशेष
महाशिवरात्रि इन चीजों से करें भोलेनाथ का अभिषेक, मिलेगा रुका धन
इस वर्ष् महाशिवरात्रि पर है विशेष योग, धनिष्टा नक्षत्र में मनेगी महाशिवरात्रि
महिलाएं न करेें ॐ का उच्चारण वरना होगा कुछ यूं