Advertisment

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में दस स्थानों पर लगाए जाएंगे टीके

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

औरंगाबाद, 15 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का प्रशासन 16 जनवरी से क्षेत्र के 10 केन्द्रों में शुरू होने वाले कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिये पूरी तरह तैयार है।

Advertisment

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि इन दस केन्द्रों में प्रत्येक केन्द्र पर लगभग 100 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।

सिविल सर्जन डॉक्टर सुंदर लाल कुलकर्णी ने कहा कि औरंगाबाद देहात में वैजापुपर, पैठान, सिलोड तालुकाओं में चार जबकि औरंगाबाद शहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित छह केन्द्र होंगे।

उन्होंने कहा, ''शनिवार से शुरू होने जा रहे टीकाकरण अभियान के दौरान प्रत्येक केन्द्र में लगभग 100 स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे।''

Advertisment

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा

Advertisment
चैनल से जुड़ें