Advertisment

महाराष्ट्र : होटल में जंजीरों में बांधकर रखा गया मूक-बधिर व्यक्ति को मुक्त कराया गया, एक गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), सात जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में एक होटल से 35 वर्षीय मूक और बधिर व्यक्ति को मुक्त कराया गया। होटल में उसे तीन महीने से जंजीरों में बांधकर रखा गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

Advertisment

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जिले के नलदुर्ग में एक होटल में मंगलवार रात बचाव अभियान चलाया और होटल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस निरीक्षक जगदीश राउत ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली थी कि एक मूक-बधिर व्यक्ति को होटल के कमरे में पिछले तीन महीने से एक खंभे में बांधकर रखा गया है। हमने अभियान चलाया और व्यक्ति को मुक्त करा लिया।’’

अधिकारी ने बताया व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है और उसे किसलिए बंधक बनाकर रखा गया था, इसकी जांच की जा रही है। होटल के मालिक मोतीलाल तंबोली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 344 (गलत तरीके से रोककर रखना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisment

व्यक्ति की चिकित्सकीय जांच करायी गयी है और उससे संवाद के लिए मूक-बधिरों की भाषा के विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश

Advertisment
चैनल से जुड़ें